मथुरा/वाराणसी, 19 मार्च (भाषा) चैत्र नवरात्रि के बृहस्पतिवार से शुरू होते ही उत्तर प्रदेश के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और मथुरा व वाराणसी के प्रमुख मंदिरों के बाहर लंबी कतारें देखी गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि मथुरा में श्रद्धालुओं ने मंदिरों में नारियल, फूल और चुनरी चढ़ाई।
रामनवमी 27 मार्च को मनायी जाएगी।
हालांकि कुछ मंदिरों में अमावस्या के कारण एक दिन बाद उत्सव शुरू होगा। श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने बताया कि रामनवमी तक प्रतिदिन नवाह पारायण पाठ और शतचंडी पाठ का आयोजन किया जा रहा है।
वहीं वाराणसी में भी सुबह से ही मंदिरों में भारी भीड़ देखी गई और भक्त देवी गौरी के विभिन्न रूपों की पूजा करते नजर आए।
पुलिस ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है और पुलिसकर्मियों की तैनाती सहित विस्तृत सुरक्षा-व्यवस्था की गई है।
भाषा सं जफर जितेंद्र
जितेंद्र