Jharkhand Exam Protest: भर्ती परीक्षा को लेकर चल रहा था प्रदर्शन, अभी अचानक मचा हडकंप, आनन फानन में एक प्रदर्शनकारी को अस्पताल में कराया गया भर्ती

Ads

Jharkhand Exam Protest: भर्ती परीक्षा को लेकर चल रहा था प्रदर्शन, अभी अचानक मचा हडकंप, आनन फानन में एक प्रदर्शनकारी को अस्पताल में कराया गया भर्ती

  •  
  • Publish Date - August 7, 2026 / 12:25 PM IST,
    Updated On - August 7, 2026 / 12:26 PM IST

Jharkhand Exam Protest | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • भूख हड़ताल पर छात्र नेता
  • राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी
  • शुक्रवार को आंदोलन 14वें दिन भी जारी रहा

रांची: Jharkhand Exam Protest झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ भूख हड़ताल कर रहे छह प्रदर्शनकारियों में से एक प्रदर्शनकारी की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उसे यहां एक अस्पताल ले जाया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी बताया कि राहुल क्रांति नामक छात्र नेता मंगलवार रात से भूख हड़ताल (Jharkhand Hunger Strike) पर हैं और तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए एंबुलेंस से रांची सदर अस्पताल ले जाया गया।

Jharkhand Exam Protest क्रांति ने इससे पहले कहा था कि प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की थी लेकिन सुबह साढ़े आठ बजे तक कोई चिकित्सक प्रदर्शन स्थल पर नहीं पहुंचा। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नेता देवेंद्र नाथ महतो की भूख हड़ताल में दो महिलाओं समेत पांच प्रदर्शनकारी मंगलवार रात शामिल हुए थे। महतो पिछले छह दिन से भूख हड़ताल पर हैं। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर हाल में दिल्ली में 26 दिन की भूख हड़ताल करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने बुधवार को महतो से फोन पर बात की और उनसे आग्रह किया कि वह कम से कम पानी पी लें। इसके बाद महतो ने पानी पीना शुरू कर दिया।

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन शुक्रवार को 14वें दिन भी जारी रहा। इस बीच, दो छात्र संगठनों ने दिन में राज्य विधानसभा तक मार्च निकालने की घोषणा की, जहां विधानसभा सत्र चल रहा है। प्रदर्शनकारी 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा रद्द किए जाने और भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) या राज्य के बाहर के सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय न्यायाधीशों के एक पैनल से स्वतंत्र जांच कराने की मांग कर रहे हैं। वे झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) में व्यापक सुधार की मांग भी कर रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

भूख हड़ताल पर कितने लोग हैं?

छह प्रदर्शनकारी, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

राहुल क्रांति को अस्पताल क्यों ले जाया गया?

भूख हड़ताल के दौरान तबीयत बिगड़ने पर।

प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग क्या है?

14वीं JPSC परीक्षा रद्द करना और स्वतंत्र जांच।