अमेठी में एक एसयूवी के पलटने से चालक की मौत, छह अन्य लोग घायल
अमेठी में एक एसयूवी के पलटने से चालक की मौत, छह अन्य लोग घायल
अमेठी (उप्र), 23 फरवरी (भाषा) अमेठी जिले में सोमवार को एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसके चालक की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार घटना दोपहर बाद मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में बगिया बहोरखा मार्ग पर बिजलीघर के पास की है जब गांव जगरकटा से एक परिवार स्कॉर्पियो में सवार होकर कहीं जा रहा था तभी उनका वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया।
उसने बताया कि वाहन में चालक समेत सात लोग सवार थे।
पुलिस ने बताया कि सभी को मुसाफिरखाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। चालक आसिफ (35) की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सुलतानपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
उसने बताया कि अन्य छह घायलों को उपचार सीएचसी में ही किया जा रहा है।
मुसाफिरखाना थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
भाषा सं आनन्द खारी
खारी

Facebook


