अमारा राजा एनर्जी का पहली तिमाही का मुनाफा 16 प्रतिशत बढ़कर 191 करोड़ रुपये पर

Ads

अमारा राजा एनर्जी का पहली तिमाही का मुनाफा 16 प्रतिशत बढ़कर 191 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - August 10, 2026 / 03:01 PM IST,
    Updated On - August 10, 2026 / 03:01 PM IST

नयी दिल्ली, 10 अगस्त (भाषा) बैटरी विनिर्माता कंपनी अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान मजबूत बिक्री वृद्धि के दम पर एकीकृत शुद्ध लाभ 16 प्रतिशत बढ़कर 190.94 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 164.8 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी ने आगे बताया कि पहली तिमाही में एकीकृत परिचालन राजस्व 4,214.54 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि में 3,401.08 करोड़ रुपये था।

कंपनी के अनुसार, समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कुल खर्च 3,979.41 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि के 3,190.66 करोड़ रुपये की तुलना में अधिक है।

कंपनी ने बताया कि नए ऊर्जा कारोबार के राजस्व में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई, जो पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के 121.29 करोड़ रुपये से बढ़कर 209.3 करोड़ रुपये हो गया।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय