Etawah Komal Live Suicide Video || True Story File
इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में 26 वर्षीय मेकअप आर्टिस्ट कोमल मिश्रा ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। (Etawah Komal Live Suicide Video) घटना से पहले बनाए गए एक वीडियो में उन्होंने अपनी मौत के लिए पांच लोगों को जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
घटना थाना सिविल लाइन क्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी की है। पुलिस के अनुसार, कोमल मिश्रा ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो में उन्होंने रूबी खान, शबीना खान, अक्षय, तेजेंद्र और अभिषेक सिंह का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि ये लोग उन्हें ब्लैकमेल कर रहे थे। कोमल के मुताबिक़ उसका घर बर्बाद करने में इन्हीं लोगों का हाथ है। कोमल ने कहा कि, मेरी मौत के बाद इन सभी को उम्रकैद की सजा होनी चाहिए। वीडियो में कोमल ने अपने पति सौरभ द्विवेदी को निर्दोष बताया और कहा कि उनकी मौत के लिए पति जिम्मेदार नहीं हैं।
कोमल के पति सौरभ द्विवेदी का आरोप है कि शादी से पहले से जुड़े कुछ सबूतों के आधार पर कुछ लोग उनकी पत्नी को लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहे थे। (Etawah Komal Live Suicide Video) उनका कहना है कि इसी मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर कोमल ने यह कदम उठाया।
पुलिस का कहना है कि महिला की मौत के मामले की जांच की जा रही है। वीडियो समेत सभी उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जाएगी और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
UP- आगरा में अपनी पत्नी से परेशान सोनू कुमार ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोनू ने अपनी गर्लफ्रेंड से लव-मैरिज की थी. सोनू ने सुसाइड से पहले अपना एक वीडियो भी बनाया.
अपने सुसाइड सुसाइ़ड वीडियो में सोनू ने कहा- “मैंने ड्रिंक कर रखी है। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि मेरी… pic.twitter.com/qpQQ1cBms6
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) July 22, 2026
#Etawahpolice
थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत आत्महत्या की घटना के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर इटावा द्वारा दी गयी बाइट। pic.twitter.com/C9xbPuMSfQ— ETAWAH POLICE (@etawahpolice) July 21, 2026
इसी तरह के एक और मामला आगरा से सामने आया है। यहां भी अपनी पत्नी से परेशान सोनू कुमार ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोनू ने अपनी गर्लफ्रेंड से लव-मैरिज की थी। सोनू ने सुसाइड से पहले अपना एक वीडियो भी बनाया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
अपने सुसाइड सुसाइ़ड वीडियो में सोनू ने कहा- “मैंने ड्रिंक कर रखी है। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि मेरी पत्नी को कोई दिक्कत न हो। वह अपने घर रहे, लेकिन मेरे पास न आए। दूसरी बात, मेरी बॉडी न मांगी जाए। मेरे जाने के बाद वह अपने घर चली जाए। वह अपनी जिंदगी में खुश रहे। उसकी अपनी जिंदगी है। मैंने उसे आजाद कर दिया है। वैसे मैं उसे आजाद नहीं कर पा रहा था, लेकिन वह मेरे साथ खुश नहीं है। (Etawah Komal Live Suicide Video) जो भी है, उसकी मर्जी। मुझे उससे कोई शिकायत नहीं है।”
UP- आगरा में अपनी पत्नी से परेशान सोनू कुमार ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोनू ने अपनी गर्लफ्रेंड से लव-मैरिज की थी. सोनू ने सुसाइड से पहले अपना एक वीडियो भी बनाया.
अपने सुसाइड सुसाइ़ड वीडियो में सोनू ने कहा- “मैंने ड्रिंक कर रखी है। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि मेरी… pic.twitter.com/qpQQ1cBms6
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) July 22, 2026
ट्रंप ने सऊदी अरब के साथ परमाणु समझौते को मंजूरी दी, यूरेनियम संवर्धन की अनुमति संभव: सूत्र
सरकार पुलिस की बर्बर कार्रवाई की आड़ में अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकती : थरूर
जिला अदालत परिसर में वकीलों और मुवक्किल पर हमला, उच्च न्यायालय ने मांगी रिपोर्ट
राहुल-अखिलेश को हिरासत में लेने के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सपा व कांग्रेस का प्रदर्शन
भारत-उत्तरी मैसेडोनिया को 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखना चाहिए : मुर्मू
ओडिशा: भारी बारिश के कारण रथ यात्रा की ‘दक्षिण मोड़’ रस्म को रोकना पड़ा