फतेहपुर : सड़क दुर्घटना में मां-बेटी की मौत

Ads

फतेहपुर : सड़क दुर्घटना में मां-बेटी की मौत

  •  
  • Publish Date - September 30, 2022 / 08:39 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

फतेहपुर (उप्र), 30 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की शहर कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

फतेहपुर शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को अपरान्ह करीब तीन बजे थरियांव थाना क्षेत्र के शाहीपुर गांव के रहने वाले संतोष कुमार अपनी बहन पूजा (25) और उसकी बेटी अंशिका (तीन) को मोटरसाइकिल में बैठाकर उसकी ससुराल महमूदपुर दंदवा थाना कल्यानपुर लेकर जा रहा था ।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर तेज रफ्तार एक ट्रक की टक्कर लगने से मां-बेटी (पूजा-अंशिका) छिटक कर सड़क पर गिरकर घायल हो गयीं जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और बाइक चला रहे संतोष को हल्की चोट आयी है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया।

भाषा सं जफर रंजन

रंजन