Fatehpur Gangrape Victim Marriage: आंखों के सामने हुआ मंगेतर का गैंगरेप, अगले ही पल दूल्हे ने उठाया ऐसा कदम, लोगों ने कहा-इसकी उम्मीद नहीं थी..
fatehpur rape/ image source: azizkavish x handle
- पीड़िता संग सम्मान से शादी
- दूल्हा बारात लेकर पहुंचा
- आरोपियों पर केस दर्ज
Fatehpur Gangrape Victim Marriage: फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से इंसानियत और हौसले की एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को भावुक कर दिया। गैंगरेप पीड़िता को समाज के तानों और सवालों के बीच उसका मंगेतर छोड़कर नहीं गया, बल्कि पूरे सम्मान के साथ बैंड-बाजे और बारात लेकर शादी करने पहुंचा। दूल्हे ने कहा, “मैंने सात फेरे लिए हैं, हर परिस्थिति में पत्नी का साथ निभाऊंगा। अब समाज का मुंह बंद हो जाएगा।”
Fatehpur Gangrape: पहले अपनी मंगेतर को मंदिर ले गया
सोमवार को युवक पहले अपनी मंगेतर को मंदिर ले गया, जहां दोनों ने शादी की रस्में पूरी कीं। इसके बाद रात में गाजे-बाजे के साथ बारात लेकर मैरिज हॉल पहुंचा। यहां परिवार और रिश्तेदारों की मौजूदगी में दोनों ने वरमाला डाली और वैवाहिक रस्में निभाईं। मंगलवार को दुल्हन की विदाई हुई और युवक उसे अपने घर ले गया। इस शादी की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है।
दूल्हे ने शादी के दौरान कहा कि उसने अपनी मंगेतर से किया वादा निभाया है। उसने कहा कि सुख-दुख हर परिस्थिति में साथ रहने का संकल्प लिया था और वह हमेशा उसका साथ देगा। साथ ही उसने मांग की कि इस जघन्य घटना के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और किसी भी कीमत पर उन्हें जेल से बाहर न आने दिया जाए।
UP Fatehpur latest news: पूरा मामला 24 अप्रैल का
यह पूरा मामला 24 अप्रैल का है। पीड़िता अपने मंगेतर के साथ रिश्तेदारी में जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में भाजपा नेता बताए जा रहे बबलू सिंगरौर और उसके दो साथियों ने दोनों को रोक लिया। इसके बाद युवक के सामने ही युवती के साथ गैंगरेप किया गया। आरोपियों ने युवक से ऑनलाइन पैसे भी ट्रांसफर कराए और घटना का वीडियो बनाकर धमकी देते हुए फरार हो गए।
groom marries gangrape survivor: पीड़िता ने क्या बताया ?
पीड़िता ने बाद में बताया कि आरोपियों ने उसके साथ घंटों तक दरिंदगी की। विरोध करने पर मारपीट की गई और जबरन मोबाइल नंबर तक लिया गया। मंगेतर ने भी कहा कि उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और उससे जबरन पैसे ट्रांसफर करवाए गए।
शुरुआत में पुलिस पर एफआईआर दर्ज करने में लापरवाही के आरोप लगे। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी बबलू सिंगरौर फरार हो गया। उसके ऊपर इनाम घोषित किया गया और कई राज्यों में तलाश की गई।
6 मई की रात पुलिस ने सूचना के आधार पर जंगल क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, उसने फायरिंग की, जिसके जवाब में मुठभेड़ हुई और उसके पैरों में गोली लगी। इलाज के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा चर्चा दूल्हे के फैसले की हो रही है। जहां समाज अक्सर पीड़िता को दोषी नजरों से देखता है, वहीं इस युवक ने सम्मान, भरोसे और साथ का उदाहरण पेश किया। फतेहपुर की यह शादी अब सिर्फ एक विवाह नहीं, बल्कि सामाजिक सोच को आईना दिखाने वाली मिसाल बन गई है।
इन्हें भी पढ़ें:-
ट्रंप की ‘गोल्डन डोम’ रक्षा योजना पर 20 वर्षों में 1.2 हजार अरब डॉलर खर्च होने का अनुमान
नींबू तोड़ने को लेकर हुए विवाद में किशोर की पीट-पीटकर हत्या
बेंगलुरु में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन में चार्जिंग के दौरान विस्फोट के कारण एक व्यक्ति की मौत
जम्मू: सांप मारने और देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े वीडियो पर विहिप ने शिकायत दर्ज कराई
महिला आयोग व दिल्ली पुलिस ने महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों पर उच्च स्तरीय समीक्षा की

Facebook


