UP Road Accident News: पिता-पुत्री की मौत, इतने लोग गंभीर रूप से हुए घायल, प्रदेश के इस जिले में हुआ भीषण हादसा
UP Road Accident News: संभल जिले के गंगा एक्सप्रेस-वे पर दो कारों के बीच हुई जोरदार टक्कर में पिता-पुत्री की मौत हो गई है।
UP Road Accident News/Image Credit: Social Media
- उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हुआ भीषण सड़क हादसा।
- सड़क हादसे में पिता और बेटी की हुई मौत।
- भीषण हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से हुए घायल।
UP Road Accident News: संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के कैला देवी क्षेत्र में मंगलवार की सुबह गंगा एक्सप्रेस-वे पर दो कारों के बीच हुई जोरदार टक्कर में पिता-पुत्री की मौत हो गई है तथा पांच अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कैला देवी थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर गलत दिशा से चढ़ी एक कार और नोएडा से लखनऊ जा रही एक लग्जरी गाड़ी के बीच (UP Road Accident News) आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।
पांच लोग गंभीर रूप से हुए घायल
UP Road Accident News: उन्होंने बताया कि इस घटना में एक कर पर सवार चंदौसी निवासी डॉक्टर अरविंद कुमार (55 वर्षीय) और उनकी पुत्री यामिनी (30 वर्षीय) की मौत हो गई। (UP Road Accident News) सूत्रों ने बताया कि इस दुर्घटना में दोनों कारों पर सवार कुल पांच लोग भी जख्मी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आवश्यक कार्यवाही की है।
उन्नाव जिले में भी हुआ हादसा
UP Road Accident News: उन्नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भी मंगलवार सुबह एक भीषण हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि डबल डेकर बस दिल्ली से गोरखपुर की ओर जा रही थी। बस उन्नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पहुंची, तभी चालक को नींद की झपकी आ गई। (UP Road Accident News) जिससे बस अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई और पलट गई। टक्कर इतना भयानक था कि बस के शीशे टूट गए और कई यात्री बस से बाहर जा गिरे। इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनक मौत हो गई। जबकि 19 यात्री घायल हो गए है, जिसमें कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Rupnarayan Sinha Death: छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन, कार्डियक अटैक ने ली जान
- RVNL Q4 Results: मुनाफे में गिरावट के बावजूद नवरत्न कंपनी ने दिया डिविडेंड बड़ा का तोहफा, निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले!
- CG Bus Fare Hike News: छत्तीसगढ़ में 25 प्रतिशत तक महंगा हो सकता है बस का सफर, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के बाद परिवहन संघ ने उठाया बड़ा कदम, परिवहन मंत्री से की डिमांड

Facebook


