पिता ने नशे की हालत में बेटे की हत्या की

Ads

पिता ने नशे की हालत में बेटे की हत्या की

  •  
  • Publish Date - March 11, 2026 / 05:59 PM IST,
    Updated On - March 11, 2026 / 05:59 PM IST

हाथरस (उप्र), 11 मार्च (भाषा) सिकन्दराराऊ कोतवाली क्षेत्र के बाजिदपुर गांव में 22 वर्षीय एक युवक को उसके पिता ने नशे की हालत में कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि मंगलवार शाम बाजीदपुर गांव में कोमल सिंह ने कथित तौर पर शराब के नशे में अपने बेटे सत्यवीर (22) पर उस समय लाठी से हमला कर दिया जब वह घर के अंदर चारपाई पर सो रहा था।

पुलिस ने कहा कि गंभीर रूप से घायल सत्यवीर को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी जे एन अस्थाना ने कहा कि दोनों पिता और पुत्र शराब के आदी थे।

सत्यवीर की पत्नी कविता ने पुलिस में अपने ससुर कोमल सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उसने उसके पति को डंडे से पीटा जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार