पीलीभीत में अज्ञात वाहन की टक्कर से मादा तेंदुए की मौत
पीलीभीत में अज्ञात वाहन की टक्कर से मादा तेंदुए की मौत
पीलीभीत (उप्र), 18 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में अज्ञात वाहन के टक्कर मारने के कारण तेंदुए एक की मौत हो गई।
पीलीभीत के वन्य जीव चिकित्सक डॉ. दक्ष गंगवार ने को बताया कि घटना शुक्रवार देर रात ट्रांस शारदा क्षेत्र में नेहरू नगर से भुरजनिया जाने वाले मार्ग पर हुई। उन्होंने कहा कि घटनास्थल संपूर्णानगर वन रेंज में आता है, इसलिए खीरी जनपद के वन प्रभाग में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
लखीमपुर खीरी जनपद के संपूर्णानगर के रेंजर ललित कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद मृत तेंदुए को कब्जे में ले लिया।
कुमार ने मीडिया को बताया मृत मादा तेंदुए की उम्र लगभग चार-पांच वर्ष है।
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हुआ है कि किसी वाहन की टक्कर से उसकी मृत्यु हुई है।
भाषा सं जफर जोहेब
जोहेब

Facebook


