Swami Avimukteshwaranand News/ Image Source : IBC24 / FILE
Swami Avimukteshwaranand News: प्रयागराज: ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, एडीजे रेप एंड पोक्सो स्पेशल कोर्ट ने एक बड़ा आदेश देते हुए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद गिरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। डीजे पोक्सो एक्ट विनोद कुमार चौरसिया ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद गिरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं कोर्ट ने पुलिस को दोनों के खिलाफ (Swami Avimukteshwaranand News) मामला दर्ज कर विवेचना शुरू करने का आदेश दिया है।
वहीं, कोर्ट से आदेश मिलने के बाद अब झूंसी पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शाकुंभरी पीठाधीश्वर आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने 173 (4) के तहत अर्जी दाखिल की थी, जिसमें एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की गई थी। वहीं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मुकुंदानंद गिरी पर आरोप लगाने वाले (Swami Avimukteshwaranand News) दोनों नाबालिगों के बयान वीडियोग्राफी के जरिए 13 फरवी को दर्ज किए गए थे। कोर्ट ने पुलिस रिपोर्ट को भी संज्ञान में लिया और सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब कोर्ट के आदेश के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।
Swami Avimukteshwaranand News: शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने दावा किया है कि, उन्होंने इन घटनाओं से संबंधित सीडी भी अदालत को सौंपी है। आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा कि, उन्हें न्याय मिला है और वे प्रयागराज से विद्या मठ, वाराणसी तक पैदल सनातन यात्रा निकालेंगे ताकि लोगों के सामने सच्चाई रखी जा सके। वहीँ इस मामले के सामने आने और (Swami Avimukteshwaranand News) कोर्ट के एफआईआर करने के निर्देश के बाद से ही धार्मिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल कोर्ट के आदेश के अनुसार पुलिस अब विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करेगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष और शाकुंभरी पीठाधीश्वर आशुतोष ब्रह्मचारी ने आरोप लगाते हुए बताया था कि, माघ मेले के दौरान एक नाबालिग और एक बालिग बच्चा उनके पास आया था। बच्चो ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर कुकर्म का गंभीर आरोप लगाया था। (Swami Avimukteshwaranand News) उन्होंने आरोप लगाया गया कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिष्य ही इन बच्चों पर गुरु सेवा के नाम पर संबंध बनाने का दबाव बनाते थे।
इन्हे भी पढ़ें:-