भगवान श्रीराम पर कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में सहारनपुर में प्राथमिकी दर्ज

भगवान श्रीराम पर कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में सहारनपुर में प्राथमिकी दर्ज

भगवान श्रीराम पर कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में सहारनपुर में प्राथमिकी दर्ज
Modified Date: September 28, 2026 / 08:39 pm IST
Published Date: September 28, 2026 8:39 pm IST

सहारनपुर, 28 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भगवान श्रीराम के संबंध में सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट के सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह मामला रविवार को देहात कोतवाली थाने में पिक्की गांव निवासी राकेश उर्फ बिट्टू राणा की शिकायत पर दर्ज किया गया।

देहात कोतवाली के थाना प्रभारी हृदय नारायण सिंह ने बताया कि राणा ने शिकायत में आरोप लगाया है कि 27 सितंबर को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ देखते समय उन्हें ‘‘दानिश एमडी 72’’ नामक अकाउंट से एक पोस्ट दिखाई दी।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि उक्त पोस्ट में भगवान श्रीराम के संबंध में अपमानजनक और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया, जिससे उनकी और हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

शिकायतकर्ता राकेश ने यह भी आरोप लगाया कि इस तरह की टिप्पणियों से सांप्रदायिक तनाव पैदा हो सकता है।

थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांचकर्ता कथित रूप से पोस्ट करने वाले व्यक्ति की पहचान करने और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का सत्यापन करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भाषा

सं, सलीम रवि कांत


लेखक के बारे में