Home » Uttar Pradesh » 10 Lakh Looted in 30 Seconds in Broad Daylight, CCTV Footage Goes Viral
Firozabad’s Lady Dacoit News : 30 सेकंड और 10 लाख गायब! महिला लुटेरी ने फिल्मी स्टाइल में छीना नोटों से भरा बैग, वीडियो देख पुलिस के उड़े होश
Ads
फिरोजाबाद के सिरसागंज में दिनदहाड़े 30 सेकंड में 10 लाख रुपये की लूट की वारदात सामने आई है। महिला समेत तीन लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया, जिसका CCTV वीडियो वायरल हो रहा है।
फ़िरोज़ाबाद : Firozabad’s Lady Dacoit News सिरसागंज के अध्यापक नगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ सोमवार सुबह बेखौफ लुटेरों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार तीन लुटेरों ने महज 30 सेकंड के भीतर एक बीज कारोबारी के कर्मचारी से 10 लाख रुपये लूट लिए। लुटेरों ने भीड़भाड़ वाले इलाके में बिना किसी डर के इस पूरी घटना को अंजाम दिया और मौके से आराम से फरार हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
बदमाशों ने ओवरटेक कर कारोबारी को रोका
आपकों बता दें की इस पूरी वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि अध्यापक नगर की गली नंबर पांच के चौराहे पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने बीज कारोबारी के कर्मचारी बंटी को ओवरटेक कर रोका। Lady Robber Video बाइक पर पीछे बैठी एक महिला लुटेरी और उसका साथी नीचे उतरे। जैसे ही बंटी ने भागने की कोशिश की, महिला लुटेरी ने पीछे से बाइक पकड़ ली, जिससे बाइक गिर गई।
इसके बाद कर्मचारी बंटी बिना किसी विरोध के हाथ ऊपर कर पीछे हट गया और फोन पर लूट की सूचना देने लगा। इसी बीच महिला लुटेरी ने बाइक पर मजबूती से बंधे नोटों के बैग को एक झटके में खींचा और अपने साथियों के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गई। हैरानी की बात यह रही कि पास में मौजूद लोग चुपचाप पूरा मामला देख रहे है , क्योंकि उन्हें लगा कि यह महिला से जुड़ा कोई आपसी विवाद है। कारोबारी राजकुमार को आशंका है कि बदमाशों ने वारदात से पहले रेकी की थी।
इस पूरे घटना की सूचना मिलते ही मौके पुलिस पहुंची और उन्होंने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाई शुरू की। मौक पर पहुंची पुलिस वीडियो फुटेज देखकर दंग रह गई। एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लुटेरों के पास किसी हथियार होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अब कर्मचारी समेत अन्य संदिग्धों के मोबाइल की सीडीआर खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर लुटेरों की तलाश में जुटी है।
फिरोजाबाद की लेडी लुटेरी
• बंटी कुमार 10 लाख रुपए लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे. इसी बीच बाइक पर 2 लड़के और 1 लड़की आए और तमंचा सटाकर लूट कर दी.