अमेठी में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, मामला दर्ज
अमेठी में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, मामला दर्ज
अमेठी (उप्र), सात जुलाई (भाषा) अमेठी जिले के अमेठी थानाक्षेत्र के एक गांव में पांच वर्ष की एक बच्ची से 55 वर्षीय व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी।
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता के अनुसार गांव का एक व्यक्ति (55) बुधवार को उसकी पांच वर्षीय बच्ची को टेलीविजन दिखाने के बहाने घर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।
अमेठी के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) लल्लन सिंह ने बताया कि बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजने के साथ ही उक्त मामले में पोक्सो सहित सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जा रही है।
भाषा सं आनन्द अमित
अमित

Facebook


