औरैया के दोहरे हत्याकाण्ड में पूर्व सपा विधानपरषिद सदस्य कमलेश पाठक समेत 10 को उम्रकैद

Ads

औरैया के दोहरे हत्याकाण्ड में पूर्व सपा विधानपरषिद सदस्य कमलेश पाठक समेत 10 को उम्रकैद

  •  
  • Publish Date - August 19, 2026 / 10:27 PM IST,
    Updated On - August 19, 2026 / 10:27 PM IST

लखनऊ, 19 अगस्त (भाषा) औरैया जिले के दोहरे हत्याकांड मामले में बुधवार को सासंद/विधायक अदालत ने समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानपरिषद सदस्य कमलेश पाठक समेत 10 लोगों को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

पुलिस महानिदेशक कार्यालय के बयान के मुताबिक औरैया पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना तथा अभियोजन की प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप न्यायालय ने 10 अभियुक्तों को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनायी ।

बयान के मुताबिक आशीष कुमार ने तहरीर दी थी जिसके मुताबिक प्रार्थी के मोहल्ले में पंचमुखी मंदिर पर विपक्षी द्वारा कब्जा को लेकर विवाद हो गया था तथा विरोधियों ने उनके भाई मंजुल चौबे (एडवोकेट) और बहिन सुधा की गोली मारकर हत्या कर दी थी ।

पुलिस को प्राप्त तहरीर के आधार पर 15 मार्च 2020 को कमलेश पाठक (पूर्व सपा विधानपरिषद सदस्य), उनके भाई रामू पाठक एवं संतोष पाठक, पुत्र रामअवतार पाठक, कुलदीप अवस्थी, विकल्प अवस्थी, राजेश शुक्ला भगवताचार्य,.अवनीश प्रताप सिंह, छोटू, तीन अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।

पुलिस ने अभियुक्तों के विरूद्ध आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया ।

सजा पाने वालो में कमलेश पाठक (पूर्व सपा विधानपरिषद सदस्य), रामू पाठक, संतोष पाठक, कुलदीप अवस्थी, विकल्प अवस्थी उर्फ चैनू अवस्थी, राजेश शुक्ला भगवताचार्य, अवनीश प्रताप सिंह, आशीष दुबे, शिवम अवस्थी और रविन्द्र उर्फ लला चौबे शामिल है ।

भाषा जफर राजकुमार

राजकुमार