Shriprakash Jaiswal Passes away: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का निधन, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
Shriprakash Jaiswal passes away: कानपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण …

- काफी समय से बीमार चल रहे थे श्रीप्रकाश जायसवाल
- कानपुर के सांसद रहे श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन
- गृह राज्य मंत्री तथा कोयला मंत्री जैसे अहम पदों की जिम्मेदारी संभाली
कानपुर: Shriprakash Jaiswal Passes away, उत्तरप्रदेश के कानपुर के सांसद रहे श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन हो गया है। श्रीप्रकाश जायसवाल पूर्व गृह राज्यमंत्री और कोयला मंत्री रह चुके हैं। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। आज तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण कानपुर कार्डियोलॉजी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।
कानपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते थे। 25 सितंबर 1944 को कानपुर में जन्मे श्रीप्रकाश जायसवाल तीन बार लोकसभा सांसद रहे। केंद्र सरकार में गृह राज्य मंत्री तथा कोयला मंत्री जैसे अहम पदों की जिम्मेदारी संभाली। उनकी राजनीतिक यात्रा चार दशकों से अधिक समय तक सक्रिय और प्रभावशाली रही।
हालांकि, पिछले लोकसभा चुनाव से पहले उनके भाई प्रमोद जायसवाल ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। श्रीप्रकाश जायसवाल कांग्रेस से जुड़े रहे।
#कानपुर
▶️कानपुर के सांसद रहे श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन
▶️श्रीप्रकाश जायसवाल पूर्व गृहमंत्री और कोयला मंत्री रह चुके हैं
▶️काफी समय से बीमार चल रहे थे श्रीप्रकाश
▶️आज तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण कानपुर कार्डियोलॉजी ले जाएगा#kanpur #upnews pic.twitter.com/tddFJo6Wel— IBC24 UP/UK (@ibc24upuk) November 28, 2025
लंबे समय से चल रहे बीमार
कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे श्रीप्रकाश जायसवाल लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को उनका निधन हो गया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता एवं ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने उनके निधन की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि अचानक पूर्व केंद्रीय मंत्री की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें किदवई नगर स्थित नर्सिंग होम लाया गया। वहां से कॉर्डियोलॉजी रेफर किया गया। डॉक्टरों ने वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया है।
इन्हे भी पढ़ें:
- Oyo Hotel Raid: OYO होटल से आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए अलग-अलग समुदाय के लड़का-लड़की, पुलिस ने सीज किया होटल
- CG SIR News: पूर्व विधायक का नहीं भर गया SIR फॉर्म, कांग्रेस ने कहा नेता ही सुरक्षित नहीं तो…, मंत्री श्याम बिहारी ने बताई वजह!
- Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: 10 लाख महिलाओं के खाते में भेजे गए 10-10 हजार रुपये, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की पहली किस्त जारी
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Former Union Minister and senior Congress leader Shriprakash Jaiswal passes away
उत्तर प्रदेश
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm