गाजियाबाद में एक व्यक्ति ने की चार वर्षीय भांजी की हत्या

Ads

गाजियाबाद में एक व्यक्ति ने की चार वर्षीय भांजी की हत्या

  •  
  • Publish Date - April 12, 2026 / 09:10 PM IST,
    Updated On - April 12, 2026 / 09:10 PM IST

गाजियाबाद (उप्र), 12 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक व्यक्ति ने अपनी चार वर्षीय भांजी का कथित तौर पर अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार रात हुई।

शालीमार गार्डन के सहायक पुलिस आयुक्त अतुल कुमार सिंह ने कहा कि लड़की का शव शालीमार गार्डन इलाके में एक खड़ी हुई कार में मिला।

उन्होंने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर उसके मामा शमशाद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।

एसीपी ने कहा कि रिपोर्ट में इस बात की भी पुष्टि होगी कि लड़की का यौन उत्पीड़न किया गया था या नहीं।

उन्होंने कहा कि शमशाद फिलहाल फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं। भाषा सं आनन्द जोहेब

जोहेब