उप्र : गाजियाबाद में बहुमंजिला इमारत की छत से कूदकर एक व्यक्ति ने की आत्महत्या

उप्र : गाजियाबाद में बहुमंजिला इमारत की छत से कूदकर एक व्यक्ति ने की आत्महत्या

उप्र : गाजियाबाद में बहुमंजिला इमारत की छत से कूदकर एक व्यक्ति ने की आत्महत्या
Modified Date: March 30, 2026 / 04:53 pm IST
Published Date: March 30, 2026 4:53 pm IST

गाजियाबाद, 30 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन में सोमवार को एक व्यक्ति ने बहुमंजिला इमारत की छत से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नंदग्राम थाना क्षेत्र की ब्लू मून सोसाइटी की 12वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट के निवासी रघुकुल तिलक (40) के रूप में हुई है। तिलक दुबई स्थित नोएडा की एक लॉजिस्टिक्स कंपनी में कार्यरत थे।

नंदग्राम के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) जियाउद्दीन अहमद ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि तिलक की शादी पांच साल पहले हुई थी, लेकिन पत्नी से विवाद के कारण वह पिछले तीन साल से अकेले रह रहे थे। दंपति का छह महीने पहले आधिकारिक तौर पर तलाक भी हो गया था।

उन्होंने बताया कि इमारत की जिस मंजिल से तिलक ने छलांग लगाई, उसका अभी पता लगाया जा रहा है। तिलक के पिता ने पुलिस को बताया कि वह अवसादग्रस्त प्रतीत होते थे। माता-पिता के बार-बार पुनर्विवाह करने के अनुरोध के बावजूद, तिलक ने लगातार इनकार किया था।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटनाक्रम का पता लगाने के लिए सोसाइटी और आसपास की इमारतों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। एसीपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा

सं, आनन्द रवि कांत


लेखक के बारे में