सोनभद्र में सरोवर में नहाते समय डूबने से दो बच्चों की मौत
सोनभद्र में सरोवर में नहाते समय डूबने से दो बच्चों की मौत
सोनभद्र (उप्र), 20 सितंबर (भाषा) सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज क्षेत्र में रविवार को एक सरोवर में नहाते समय डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार पवर गांव में सत्या (10) और अंशु (सात) ‘अमृत सरोवर’ में नहाने के लिए उतरे थे।
उसने बताया कि नहाते समय दोनों बच्चे गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की।
भाषा सं सलीम खारी
खारी

Facebook


