Ghaziabad News: आटा में पानी की जगह पेशाब मिलाती थी महिला, फिर लोगों को बनाकर खिलाती थी रोटी, अब वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल
Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद ही शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला किचन में पेशाब से आटा गूथ रही है

Ghaziabad News
गाजियाबाद: Ghaziabad News उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद ही शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला किचन में पेशाब से आटा गूथ रही है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अब महिला को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अब वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मचा हुआ है।
Read More: दिवाली से पहले बदलेगी इन लोगों की किस्मत, जीवन में आएगी खुशहाली, हर काम होंगे पूरे
Ghaziabad News मिली जानकारी के अनुसार, घटना गाजियाबाद के एक पॉश कॉलोनी का है। दरअसल, गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक की एक सोसायटी में रहने वाली महिला घिनौने तरीके से खाना बनाकर पूरे परिवार को खिलाती है। वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। जिसके बाद कारोबारी ने क्रासिंग रिपब्लिक थाने में मेड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले ली है।
इस मामले पर ACP वेव सिटी लिपि नगायच ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी मेड को पकड़ा गया है। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि उनके यहां रीना नाम की मेड करीब 8 साल से काम करती है। उसकी गतिविधियों पर शक होने पर मोबाइल पर वीडियो रिकॉर्ड कर ली।
आपको बता दें कि इससे पहले भी गाजियाबाद से ऐसा ही एक मामला सामने आया था। जहां एक जू सेंटर का मालिक जूस में पेशाब मिलाकर ग्राहकों को जूस पिलाता था। जब लोगों की इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने दुकानदार की जमकर पिटाई की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी जूस सेंटर के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।
गाजियाबाद, यूपी में रसोई के बर्तन में पेशाब करने का Video –
घरेलू सहायिका रीना गिरफ्तार है !! https://t.co/snT4sVWDHh pic.twitter.com/9FyU4nzSWG
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) October 16, 2024
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Ghaziabad News: Video of urinating in flour goes viral
उत्तर प्रदेश
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm