Ghaziabad BJP Leader 50000 Lost : कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता की 50 हजार की गड्डी पार! मंच से की वापस करने की अपील, कार्यकर्ता बोले- कौन वापस करेगा…
Ghaziabad BJP Leader 50000 Lost : कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता की 50 हजार की गड्डी पार! मंच से की वापस करने की अपील, कार्यकर्ता बोले- कौन वापस करेगा…

Ghaziabad BJP Leader 50000 Lost : कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता की 50 हजार की गड्डी पार! मंच से की वापस करने की अपील / Image: UP BJP X
- भाजपा नेता की 50 हजार रुपये की गड्डी गिर गई
- मंच से कार्यकर्ताओं से पैसे लौटाने की अपील की गई
- प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गाजियाबाद पहुंचे पंकज चौधरी
गाजियाबाद: Ghaziabad BJP Leader 50000 Lost प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी पहली बार गाजियाबाद पहुंचे थे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में एनएच-9 को भगवा रंग में रंग दिया गया था। लेकिन इस बीच कार्यक्रम में शामिल होने आए भाजपा नेता के साथ कांड हो गया। भाजपा नेता की जेब से 500 रुपए की गड्डी गिर गई, जिसके बाद मंच से अपील की गई कि बड़ा दिल दिखाते हुए जिसे भी गड्डी मिली हो वापस कर दें। हालांकि नोट की गड्डी तो नहीं मिली, लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
Ghaziabad BJP Leader 50000 Lost वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि मंच से भाजपा नेता अपील करते हुए कह रहे हैं कि ''पूरी गड्डी गिर गई है, 50 हजार रुपए की। कृपया जिस कार्यकर्ता को मिला हो बड़ा दिल दिखाते हुए हमारे मंडल अध्यक्ष को वापस कर देंं। वहीं, इस वीडियो में कुछ लोग भी बोलते नजर आ रहे हैं कि कौन वापस करेगा। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
गाजियाबाद में किसी नेता जी के जेब से 50 हजार की गड्डी सरक गई, मंच से गुजारिश हो रही कि जिस भी कार्यकर्ता को मिली हो, कृपया दे दे।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत में ये कार्यक्रम हो रहा था। हालांकि गड्डी नहीं मिल सकी। pic.twitter.com/k1ANi3lcTI
— Rajesh Sahu (@askrajeshsahu) December 28, 2025
इस कार्यक्रम के दौरान पंकज चौधरी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि मैं आज सीधे अपने उन कार्यकर्ताओं के बीच निकला हूं जिनकी मेहनत से संगठन खड़ा होता है। गाजियाबाद की इस धरती पर जो अपार प्रेम मुझे मिला है, वह इस बात का प्रमाण है कि भाजपा का आधार कितना मजबूत है। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि विपक्षी भ्रम पालना छोड़ दें, क्योंकि 2027 के विधानसभा चुनाव और आगामी पंचायत चुनावों में भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ जीत का परचम लहराएगी।
ये भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पंकज चौधरी के स्वागत कार्यक्रम के दौरान एक स्थानीय भाजपा नेता के 50,000 रुपये गिर गए। हालांकि, वीडियो में किसी विशिष्ट नेता का नाम नहीं बल्कि मंडल अध्यक्ष को पैसे लौटाने की बात कही गई है।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Ghaziabad BJP Leader 50000 Lost while State President Pankaj Choudhary Program Video Viral
GHAZIABAD
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm