Ghaziabad Triple Suicide Case: नहीं पढ़ा ऐसा रहस्यमयी सुसाइड नोट.. 3 बहनों ने एक साथ लगाई इमारत से छलांग! आत्महत्या की वजह बेहद हैरान करने वाली

Ads

Ghaziabad Sisters Suicide Mystery: जांच के दौरान पुलिस को लड़कियों की एक डायरी मिली है, जिसमें घटना से जुड़े संकेत मिले हैं। डायरी में एक नोट में लिखा था-“इस डायरी में लिखी हर बात पढ़ लेना, सब यहीं है” और साथ में रोते हुए चेहरे का इमोजी बना था। नोट में पिता से माफी मांगते हुए गहरे पछतावे की बात भी लिखी गई थी।

  •  
  • Publish Date - February 4, 2026 / 11:39 PM IST,
    Updated On - February 4, 2026 / 11:42 PM IST

Ghaziabad Sisters Suicide Mystery || Image- Sachin Gupta Twitter

HIGHLIGHTS
  • तीन बहनों ने नौवीं मंजिल से छलांग
  • डायरी में मिला रहस्यमयी नोट
  • ऑनलाइन गेम कनेक्शन की आशंका

गाजियाबाद: यहां मंगलवार देर रात एक दर्दनाक घटना में नौवीं मंजिल के फ्लैट की बालकनी से कथित तौर पर कूदने के बाद तीन नाबालिग बहनों की मौत हो गई। (Ghaziabad Sisters Suicide Mystery) पुलिस के अनुसार यह घटना साहिबाबाद क्षेत्र के टीला मोड़ थाना अंतर्गत ‘भारत सिटी’ टावर में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

ऑनलाइन गेम की लत या मामला कुछ और?

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों बहनें एक ऑनलाइन कोरियन ‘टास्क-बेस्ड’ गेम की आदी थीं, जिसे ‘लव गेम’ बताया जा रहा है। सहायक पुलिस आयुक्त अतुल कुमार सिंह के अनुसार इस तरह के गेम में खिलाड़ियों को लगातार लक्ष्य दिए जाते हैं और उसी आधार पर गेम आगे बढ़ता है। माता-पिता उनके अत्यधिक मोबाइल और गेम उपयोग को लेकर आपत्ति जता रहे थे। पुलिस उपायुक्त निमिष पाटिल ने बताया कि लड़कियां कोरियन डिजिटल कंटेंट से काफी प्रभावित थीं और मोबाइल फोन पर लंबा समय बिताती थीं। परिवार ने कुछ दिनों पहले उनके मोबाइल फोन का इस्तेमाल सीमित कर दिया था, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान थीं। आशंका है कि इसी तनाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया।

कोरोनाकाल से लगी ऑनलाइन गेम की लत

मंगलवार रात करीब 2:15 बजे पुलिस को सूचना मिली कि चेतन कुमार की बेटियां—निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) नौवीं मंजिल से नीचे गिर गई हैं। तीनों को गंभीर हालत में लोनी के एक अस्पताल ले जाया गया, (Ghaziabad Sisters Suicide Mystery) जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार कोविड-19 के दौरान वे ऑनलाइन गेमिंग की लत का शिकार हो गई थीं और पिछले दो वर्षों से स्कूल भी नहीं जा रही थीं।

डायरी में लिखी रहस्यमयी बात

जांच के दौरान पुलिस को लड़कियों की एक डायरी मिली है, जिसमें घटना से जुड़े संकेत मिले हैं। डायरी में एक नोट में लिखा था-“इस डायरी में लिखी हर बात पढ़ लेना, सब यहीं है” और साथ में रोते हुए चेहरे का इमोजी बना था। नोट में पिता से माफी मांगते हुए गहरे पछतावे की बात भी लिखी गई थी।

लड़कियों के पिता चेतन कुमार ने बताया कि उन्हें गेम की खतरनाक प्रकृति की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि बेटियां कोरिया जाने की बातें करती थीं और ढाई-तीन साल से यह गेम खेल रही थीं। (Ghaziabad Sisters Suicide Mystery) पुलिस के अनुसार घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे। फिलहाल पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

प्रश्न 1: यह घटना कहां और कब हुई?

यह घटना गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र में मंगलवार देर रात भारत सिटी टावर में हुई।

प्रश्न 2: आत्महत्या की संभावित वजह क्या बताई जा रही है?

पुलिस के अनुसार ऑनलाइन टास्क-बेस्ड गेम की लत और मोबाइल प्रतिबंध से मानसिक तनाव की आशंका है।

प्रश्न 3: पुलिस को जांच में क्या अहम सबूत मिला?

लड़कियों की एक डायरी मिली, जिसमें रहस्यमयी संदेश और पिता से माफी की बात लिखी गई है।