UP Crime : लव मैरिज करने से किया मना तो युवती ने की खुदकुशी, बदनामी से बचने परिजनों ने अपनी बेटी की लाश को यहां लगाया ठिकाने, जानें क्या है पूरा मामला
लव मैरिज करने से किया मना तो युवती ने की खुदकुशी, Girl commits suicide when refused to do love marriage in Kanpur Dehat

विवेक त्रिवेदी, कानपुर देहातः UP Crime यूपी के कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। समाज में बदनामी के डर से एक परिवार ने अपनी ही बेटी के शव को बोरे में भर कर रामगंगा नहर में फेंक दिया। पुलिस और परिजनों की मानें तो युवती ने प्रेम-प्रसंग के चलते आत्महत्या कर ली थी, लेकिन परिवार को अपनी इज्जत प्यारी थी, बेटी नहीं। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
UP Crime जानकारी के अनुसार, मृतिका का गांव के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग था, जिससे प्रियांशी के परिवार वाले नाराज थे। जब इस रिश्ते पर दबाव बढ़ा तो युवती ने आत्महत्या कर ली। समाज में इज्जत न खराब हो, इसलिए परिवारवालों ने शव को छुपाने की साजिश रची। मां, पिता, बहन और ताऊ सहित एक रिश्तेदार ने मिलकर शव को एक बोरे में डाला और उसे रामगंगा नहर में फेंक दिया। इसके बाद परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
Read More : Raipur News: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान समेत अन्य को रायपुर सेशन कोर्ट ने जारी किया नोटिस
इसी बीच पुलिस को लाश मिलने की खबर मिली। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि शव उसी लड़की का है, जिसकी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तब पुलिस की जांच तेज हुई और शक के आधार पर परिजनों से पूछताछ शुरू की गई। कड़ाई से सवाल करने पर आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जेल भेजे गए आरोपियों में मृतिका की मां, पिता, बहन और ताऊजी के साथ जिस कार से शव को ले जा कर नहर में फेंका गया था, उसका चालक शामिल हैं।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Girl commits suicide when refused to do love marriage in Kanpur Dehat
उत्तर प्रदेश
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm