BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

गोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय

गोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय

गोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 7:55 pmModified: 01 Oct 2026 | 7:55 pm

गोरखपुर, एक अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने बृहस्पतिवार को गोरखपुर के बेतियाहाता में जलभराव से प्रभावित लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार से नुकसान का सर्वेक्षण कराकर पीड़ितों को उचित मुआवजा देने की मांग की।

अजय राय ने ब्यूटी पार्लर संचालिका संध्या यादव से मुलाकात की, जिनका पार्लर 26 सितंबर को हुई भारी बारिश के कारण हुए जलभराव में क्षतिग्रस्त हो गया था।

संध्या ने बताया कि किराये के परिसर में चल रहे उनके पार्लर और घर में लगभग तीन फीट पानी भर गया था, जिससे उपकरण, फर्नीचर और घरेलू सामान पूरी तरह खराब हो गए।

उन्होंने करीब दो महीने पहले ही बैंक से कर्ज और उधार लेकर पार्लर शुरू किया था। संध्या द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी आपबीती साझा करने के बाद कांग्रेस नेताओं ने उनसे संपर्क किया था।

अजय राय ने कहा कि गोरखपुर में जलभराव से हुए नुकसान का व्यापक सर्वेक्षण कराया जाना चाहिए तथा प्रभावित निवासियों, दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को तुरंत मुआवजा दिया जाना चाहिए।

उन्होंने गोरखपुर में बार-बार होने वाले जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान निकालने तथा प्रशासनिक लापरवाही की जांच कराकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

राय ने इस बात पर बल दिया कि बारिश के कारण नागरिकों को हुए नुकसान को देखते हुए सरकार को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए।

गोरखपुर के दौरे के बाद अजय राय मऊ पहुंचे, जहां उन्होंने डोमनपुरा-इस्लामाबाद क्षेत्र में जलभराव के दौरान करंट लगने से जान गंवाने वाले तीन लोगों के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

भाषा

सं, सलीम रवि कांत

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: गोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय

शहर की खबरें
महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

01 Oct 2026 | 8:32 pm
मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

01 Oct 2026 | 8:27 pm
तेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान

तेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान

01 Oct 2026 | 8:21 pm
नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

01 Oct 2026 | 8:06 pm
सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

01 Oct 2026 | 7:57 pm
उप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए

उप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 7:47 pm
भदोही में लड़की के अपहरण और दुष्कर्म मामले में युवक को 20 साल की सजा

भदोही में लड़की के अपहरण और दुष्कर्म मामले में युवक को 20 साल की सजा

01 Oct 2026 | 7:43 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm