महोबा में ट्रक में फंसकर दो किलोमीटर तक घिसटी स्कूटी, दादा-पोते की मौत

Ads

महोबा में ट्रक में फंसकर दो किलोमीटर तक घिसटी स्कूटी, दादा-पोते की मौत

  •  
  • Publish Date - February 26, 2023 / 02:48 PM IST,
    Updated On - February 26, 2023 / 02:48 PM IST

महोबा (उप्र), 26 फरवरी (भाषा) महोबा जिले में एक ट्रक की चपेट आयी स्कूटी उसमें फंसकर करीब दो किलोमीटर तक घिसटती चली गयी और इस हादसे में स्कूटी सवार सेवानिवृत शिक्षक और उनके पोते की मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नगर क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी (सीओ) रामप्रवेश राय ने बताया कि सेवानिवृत शिक्षक उदित नारायण चंसौरिया (66) शनिवार को अपने छह साल के पोते सात्विक के साथ स्कूटी से बाजार की तरफ जा रहे थे, तभी कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में बीजानगर मोड़ के पास उन्हें एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि स्कूटी ट्रक में फंसकर करीब दो किलोमीटर तक घिसटती चली गयी। इस हादसे में उदित नारायण और उनके पोते की मौके पर ही मौत हो गयी।

सीओ ने बताया कि ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया गया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्द सुरभि

सुरभि