गोंडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो लड़कों की मौत

Ads

गोंडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो लड़कों की मौत

  •  
  • Publish Date - July 12, 2026 / 09:18 PM IST,
    Updated On - July 12, 2026 / 09:18 PM IST

गोंडा, 12 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में रविवार को एक निर्माणाधीन बारातघर के पास पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से दो लड़कों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इटियाथोक कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि बैजपुर गांव निवासी मिनाज ने बारातघर के निर्माण के लिए मिट्टी खुदवाई थी, जिससे गहरा गड्ढा बन गया था और लगातार बारिश के कारण उसमें पानी भर गया था।

त्रिपाठी के मुताबिक, रविवार को शिवम मौर्या (15) और राजन मौर्या (12) खेलते-खेलते वहां पहुंचे और गड्ढे में गिरकर डूब गए। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ तलाश अभियान चलाकर दोनों शव को बरामद कर लिया।

त्रिपाठी ने बताया कि शिवम कक्षा छह और राजन कक्षा पांच का छात्र था। उन्होंने बताया कि दोनों के माता-पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

भाषा

सं आनन्द पारुल

पारुल