All School Closed in Hapur: कल से लगातार 5 दिनों की छुट्टी!.. नहीं लगेंगी नर्सरी से लेकर 12वीं तक के कक्षाएं, जिला कलेक्टर ने जारी किया ये आदेश
हापुड़ में कांवड़ यात्रा और श्रावण शिवरात्रि को देखते हुए 7 से 12 अगस्त तक स्कूल, कॉलेज और सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया।
All School Closed in Hapur || Image- IBC24 News File
- 7 से 12 अगस्त तक अवकाश।
- स्कूल, कॉलेज और संस्थान बंद।
- कांवड़ यात्रा को देखते हुए फैसला।
हापुड़: श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर निकलने वाली कांवड़ यात्रा को देखते हुए उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में सभी स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों में 7 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है। (All School Closed in Hapur) इस संबंध में जिलाधिकारी हापुड़ ने आदेश जारी करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों और शिक्षण संस्थानों को इसका सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
Hapur collector latest news: कांवड़ियों की आवाजाही को देखते हुए फैसला
जारी आदेश के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को श्रावण शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इसे देखते हुए जनपद में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो चुका है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु जिले के विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचेंगे। ऐसे में प्रमुख मार्गों पर कांवड़ियों की आवाजाही लगातार बनी रहेगी।
Hapur school holiday news: 7 अगस्त से 12 अगस्त तक अवकाश का ऐलान
प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिले के नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों, सीबीएसई, आईसीएसई, (All School Closed in Hapur) अन्य बोर्डों से संचालित शिक्षण संस्थानों, कॉलेजों तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों में 7 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित किया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
Hapur Education Department News: जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश
जिलाधिकारी ने आदेश में स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित अधिकारी, विभाग और शिक्षण संस्थान इस निर्देश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और विद्यार्थियों की सुरक्षा बनाए रखी जा सके।

इन्हें भी पढ़ें:
उप्र: मध्याह्न भोजन में थाली के बजाय बच्चों के हाथों में दी गई रोटी-सब्जी, प्रधानाध्यापिका निलंबित
होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के समझौते की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं ईरान और ओमान
भारी बारिश से श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन में सात लोगों की मौत, स्कूल बंद
लूला सरकार से तनातनी के बीच ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका में ब्राजील की राजदूत का वीजा रद्द किया
महाराष्ट्र: पारिवारिक विवाद के कारण एक महिला ने बच्चे के मुंह में चिपकने वाला पदार्थ डाला

Facebook


