Kathvachak Shoot Wife : मशहूर कथावाचक ने अपनी ही पत्नी के साथ कर दिया भयानक कांड, रसोई में हुआ ऐसा क्या कि मच गया हड़कंप, फिर पति हो गया फरार

उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक कथावाचक पर अपनी पत्नी को लाइसेंसी राइफल से गोली मारने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि चरित्र पर शक और जमीन को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। गंभीर रूप से घायल महिला ने लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि आरोपी पति फरार है।

Kathvachak Shoot Wife : मशहूर  कथावाचक ने अपनी ही पत्नी के साथ कर दिया भयानक कांड, रसोई में हुआ ऐसा क्या कि मच गया हड़कंप, फिर पति हो गया फरार

Hardoi Kathvachak Shoot Wife

Modified Date: September 4, 2026 / 10:10 pm IST
Published Date: September 4, 2026 10:02 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कथावाचक पति पर पत्नी को लाइसेंसी राइफल से गोली मारने का आरोप
  • चरित्र पर शक और ढाई बीघा जमीन बेचने को लेकर चल रहा था विवाद
  • लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान महिला की मौत, आरोपी पति फरार

हरदोई : Hardoi Kathvachak Shoot Wife :  उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है। शाहाबाद थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव में एक कथावाचक ने अपनी पत्नी पर लाइसेंसी राइफल से गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल महिला ने लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया, जिसके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

चरित्र पर शक को लेकर चल रहा था विवाद

मिली जानकारी के अनुसार , मिश्रीपुर निवासी कथावाचक दुर्गा प्रसाद और उसकी 45 वर्षीय पत्नी दुर्गेश्वरी के बीच चरित्र पर शक और ढाई बीघा जमीन बेचने को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे जब दुर्गेश्वरी रसोई में खाना बना रही थी, तब दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

दुर्गा प्रसाद ने लाइसेंसी राइफल से किया हमला

बहस बढ़ने पर दुर्गा प्रसाद ने अपनी लाइसेंसी राइफल से पत्नी के पेट में गोली मार दी। परिजन घायल महिला को इलाज के लिए लखनऊ ले गए, जहाँ शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई। UP Crime NEWS मृतका के बड़े बेटे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.