House Collapse in Pratapgarh: बारिश बनी काल, देखते ही देखते खत्म हो गया पूरा परिवार, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि मच गया हड़कंप

Ads

House Collapse in Pratapgarh: बारिश बनी काल, देखते ही देखते खत्म हो गया पूरा परिवार, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि मच गया हड़कंप

  •  
  • Publish Date - August 6, 2026 / 07:31 AM IST,
    Updated On - August 6, 2026 / 07:32 AM IST

House Collapse in Pratapgarh | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • प्रतापगढ़ में 6 मौतें
  • जर्जर मकान ढहने से हुआ हादसा
  • एक व्यक्ति गंभीर घायल

ग्यानेंद्र मिश्रा/प्रतापगढ़: House Collapse in Pratapgarh उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक साथ 6 लोगों की मौत हो गई। (Heavy Rain House Collapse) जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

Building Collapse News मिली जानकारी के अनुसार, घटना नगर कोतवाली के महुली मोहल्ले का है। बताया जा रहा है कि यहां भारी बारिश की वजह से एक जर्जर मकान ढह गया। मलबे एक ही परिवार के 7 लोग दब गए। जिसमें से 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और सीओ मौके पर पहुंचे और ​रेस्क्यू अभियान शुरू किया। मलबा हटाकर सभी लोगों को बाहर निकाला गया।

बताया जा रहा है कि एसी चलने की वजह से परिवार के सभी सदस्य एक ही कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान मकान की छत और दीवारें अचानक ढह गईं, जिससे पूरा परिवार मलबे में दब गया। मृतकों में माता-पिता, बेटा, बहू और दो मासूम बच्चे शामिल हैं। वहीं परिवार का एक अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस मकान में परिवार रह रहा था वह करीब 100 साल पुराना और काफी जर्जर था। लगातार बारिश के कारण मकान कमजोर हो गया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

इन्हें भी पढ़ें:-

हादसा कहां हुआ था?

प्रतापगढ़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली मोहल्ले में।

कितने लोगों की मौत हुई है?

6 लोगों की मौत हुई है।

कितने लोग घायल हुए हैं?

एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।