लखनऊ, 20 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के राजनीतिक सफर पर आधारित ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ का उत्तर प्रदेश की हर विधानसभा में नाट्य मंचन किया जाएगा।
पाठक ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर 25 वर्ष पूरे करने पर प्रधानमंत्री की यात्रा को नाट्य मंचन के माध्यम से जीवंत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ का भव्य नाट्य मंचन होगा जिसमें मोदी की 25 साल की सेवा की अनकही कहानी रंगमंच पर दिखेगी।
पाठक ने बताया कि गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा तक की यात्रा को संवाद, अभिनय, संगीत और प्रभावशाली मंचन के माध्यम से दर्शकों के सामने रखा जाएगा।
भाषा सलीम शोभना
शोभना