सहारनपुर जिले में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली

Ads

सहारनपुर जिले में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली

  •  
  • Publish Date - April 20, 2026 / 07:39 PM IST,
    Updated On - April 20, 2026 / 07:39 PM IST

सहारनपुर (उप्र), 20 अप्रैल (भाषा) सहारनपुर जिले में सोमवार को एक युवक ने चुनेहटी रेलवे फाटक के पास कथित रूप से ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी राधेश्याम यादव ने बताया कि मृतक की पहचान कुतुबशेर थानाक्षेत्र की नंदपुरी कालोनी के अरविंद कुमार (28) के रूप में हुई है ।

यादव ने बताया कि परिजनों का कहना है कि अरविंद पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद के कारण अवसादग्रस्त था और इसी चलते उसने यह कदम उठाया ।

थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये ले जाया गया है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है एवं वह परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार