उत्तर प्रदेश में महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Ads

उत्तर प्रदेश में महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - November 6, 2021 / 02:13 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

Uttar pradesh rape case hindi ; मुजफ्फरनगर, छह नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के एक गांव में महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार को खतौली पुलिस थाने के अंतर्गत एक क्षेत्र की है। पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार महिला (20) मवेशियों के लिए चारा लाने गई थी। तभी तीन लोग महिला को पास के खेत में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

पुलिस ने बताया कि शिकायत में कहा गया है कि जब महिला के परिजन ने आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने परिजन से मारपीट भी की। आरोपी फरार हैं। उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में खतौली के बिहारीपुर गांव में शुक्रवार को खेतों में एक अधजला शव मिला है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

भाषा शोभना शाहिद

शाहिद