सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है और परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता: पटेल
सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है और परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता: पटेल
लखनऊ, 18 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है और परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता।
जन भवन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार राज्यपाल से दिल्ली के कैलाश नगर स्थित राजकीय सर्वोदय बाल विद्यालय के 20 विद्यार्थियों, प्रधानाचार्य, अध्यापकों तथा विद्यालय के पूर्व छात्रों ने मुलाकात की।
राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है और परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है।
उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर मेहनत करने और अपने सपनों को साकार करने का आह्वान किया।
भाषा आनन्द जोहेब
जोहेब

Facebook


