मेरठ में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोकशी के दो आरोपी गिरफ्तार

मेरठ में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोकशी के दो आरोपी गिरफ्तार

मेरठ में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोकशी के दो आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: September 18, 2026 / 08:14 pm IST
Published Date: September 18, 2026 8:14 pm IST

मेरठ (उप्र), 18 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिस से हुई मुठभेड़ के बाद गोकशी मामले में आरोपी दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सदर देहात के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सुधीर सिंह ने बताया कि भावनपुर थाना पुलिस ‘स्वाट’ टीम के साथ बृहस्पतिवार रात किनानगर के जंगल के पास राजमार्ग पर गश्त व चेकिंग कर रही थी।

उन्होंने कहा कि इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध दिखाई दिए, जिनके पीछे काले रंग की एक कार भी आ रही थी।

सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से रुकने का इशारा किए जाने पर कार चालक वाहन मोड़कर फरार हो गया, जबकि मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि इसी दौरान एक आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। सिंह ने कहा कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी शौकीन के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार करके उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

उन्होंने बताया कि उसके साथी आबिद को भी घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया गया।

सीओ के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने आठ और नौ सितंबर की दरमियानी रात किनानगर के जंगल में हुई गोकशी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

भाषा सं आनन्द जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में