Jagannath Rath Yatra 2026: 15 दिन के विश्राम के बाद कैसी है भगवान जगन्नाथ की तबीयत? रथ यात्रा से पहले हुआ स्वास्थ्य प्रशिक्षण, डॉक्टरों ने दी बड़ी अपडेट

Jagannath Health Checkup: 15 दिन के विश्राम के बाद कैसी है भगवान जगन्नाथ की तबीयत? रथ यात्रा से पहले हुआ स्वास्थ्य प्रशिक्षण, डॉक्टरों ने दी बड़ी अपडेट

Jagannath Rath Yatra 2026: 15 दिन के विश्राम के बाद कैसी है भगवान जगन्नाथ की तबीयत? रथ यात्रा से पहले हुआ स्वास्थ्य प्रशिक्षण, डॉक्टरों ने दी बड़ी अपडेट

Jagannath Health Checkup | Photo Credit: AI

Modified Date: July 16, 2026 / 08:47 am IST
Published Date: July 16, 2026 8:46 am IST
HIGHLIGHTS
  • महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा का भव्य आयोजन
  • रथ यात्रा से पहले हुआ भगवान जगन्नाथ का स्वास्थ्य परीक्षण
  • चिकित्सकों ने परीक्षण कर भगवान को स्वस्थ घोषित किया

जौनपुर: Jagannath Health Checkup देशभर में आज महाप्रभु जगन्नाथ रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra 2026) को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। देशभर के तमाम प्रभु जगन्नाथ मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं भगवान जगन्नाथ की नगरी पुरी आज उनके रथ यात्रा के लिए भव्य रूप से सजाई गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भी जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर धूम मची हुई है। इसी बीच आज जौनपुर स्थित श्री जगन्नाथ धाम रसमंडल में परंपरा के अनुसार मंगलवार को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्नान पूर्णिमा के बाद पिछले 15 दिनों से ‘अनासार’ (विश्राम काल) में विराजमान भगवान का जनपद के वरिष्ठ चिकित्सकों के दल ने परीक्षण किया और उन्हें स्वस्थ घोषित किया।

क्या है मान्यता?

Jagannath Rath Yatra 2026 दरअसल, यहां मान्यता है कि ज्येष्ठ पूर्णिमा पर विशेष स्नान के बाद भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा अस्वस्थ हो जाते हैं। इसी वजह से आषाढ़ कृष्ण प्रतिपदा से अमावस्या तक भगवान विश्राम करते हैं और इस दौरान उनके दर्शन आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रहते हैं। इस अवधि में उन्हें औषधीय गुणों से युक्त काढ़े का भोग लगाया जाता है।

मंगलवार को आयोजित पारंपरिक स्वास्थ्य परीक्षण में शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम ने भगवान का परीक्षण किया। परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उन्हें स्वस्थ घोषित किया। मंदिर प्रशासन के अनुसार, बुधवार को भगवान को परवल के जूस का भोग अर्पित किया जाएगा, जबकि 16 जुलाई को राजसी खिचड़ी का भोग लगाकर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा भव्य रथयात्रा पर नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।