Jaunpur Police Mobile Theft: पुलिसकर्मी बन गए चोर! मोबाइल शॉप से iPhone चुराया और मुस्कुराते हुए चलते बने… सीसीटीवी फुटेज ने खोली पोल, देखें वीडियो

Jaunpur Police Mobile Theft: पुलिसकर्मी बन गए चोर! मोबाइल शॉप से iPhone चुराया और मुस्कुराते हुए चलते बने… सीसीटीवी फुटेज ने खोली पोल, देखें वीडियो

Jaunpur Police Mobile Theft: पुलिसकर्मी बन गए चोर! मोबाइल शॉप से iPhone चुराया और मुस्कुराते हुए चलते बने… सीसीटीवी फुटेज ने खोली पोल, देखें वीडियो

Jaunpur Police Mobile Theft/Image Source: @SachinGuptaUP

Modified Date: February 11, 2026 / 02:49 pm IST
Published Date: February 11, 2026 2:49 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जौनपुर में पुलिस ही बन गई चोर
  • फोन चुराते सीसीटीवी में कैद
  • मुस्कुराते हुए निकले बाहर

जौनपुर: Jaunpur Police Mobile Theft: जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने स्थानीय प्रशासन की छवि को झकझोरा है। शहर के मोबाइल शोरूम के संचालक शिवम की दुकान पर दो पुलिसकर्मी आए और उसके महंगे आईफोन को चुपके से अपनी जेब में रखकर चोरी कर ले गए।

जौनपुर में पुलिस ही बन गई चोर!  (Police Officers Steal iPhone)

Jaunpur Police Mobile Theft: शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों पुलिसकर्मी मिथिलेश यादव और धनंजय बिंद मोबाइल की अदला-बदली करते और मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोरी की पूरी वारदात बेहद योजना बद्ध तरीके से अंजाम दी गई। दोनों पुलिसकर्मी शोरूम में फोन खरीदने के बहाने पहुंचे। सबसे महंगे फोन को दिखाने के दौरान एक पुलिसकर्मी ने अपनी जेब से मोबाइल निकालकर नया फोन चुरा लिया। चोरी के तुरंत बाद दोनों एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराए और कुछ देर बातचीत के बाद बिना फोन खरीदे दुकान छोड़ गए।

मोबाइल शॉप से फोन चुराते सीसीटीवी में कैद (Police Mobile Theft Video)

Jaunpur Police Mobile Theft: शोरूम मालिक ने कुछ घंटों बाद फोन की कमी का पता चलने पर सीसीटीवी फुटेज जांच की। फुटेज में दोनों पुलिसकर्मियों की पहचान हो गई। इसके बाद मालिक ने शिकायत दर्ज कराई। जौनपुर पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फोन शोरूम मालिक को वापस कर दिया और दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने के आदेश दिए हैं। संचालक शिवम ने मीडिया से कहा कि महीनों की कमाई एक ही झटके में चली गई। यह घटना पुलिस विभाग की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करती है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।