बरेली: Jyoti Maurya Dancing Video उत्तर प्रदेश की बरेली एसडीएम ज्योति मौर्य के लव, अफेयर और पति से धोखा केस में प्रेमी कमांडेंट मनीष दुबे को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, अब आशंका जताई जा रही है कि ज्योति मौर्य पर भी कभी भी गाज गिर सकती है। बता दें कि पति आलोक ने ज्योति मौर्य पर बेवफाई के साथ-साथ रिश्वतखोरी सहित अन्य कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, ज्योति मौर्य ने पति के आरोपों पर जवाब दर्ज कर दिया है और प्रेमी मनीष के बारे में पूछे गए सवाल का कोर्ट में जवाब देने की बात कही है। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे ज्योति मौर्य का बताया जा रहा है। बता दें कि इस वीडियो की IBC24 पुष्टि नहीं करता है और न ही इससे कोई लेना देना है। साथ ही IBC24 किसी की छवि को नुकसान पहुंचाना चाहती है।
Jyoti Maurya Dancing Video मिली जानकारी के अनुसार ये @bhanu_napit नाम के शख्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। सामने आए चंद सेकंड के वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला डांस कर रही है, जिसे दावा किया जा रहा है कि वो ज्योति मौर्य है। महिला जिस युवक के साथ डांस कर रही है। डांस करते करते दोनों एक दूसरे को गुलाब देते हैं। इस दौरान पीछे से किसी को आलोक कहते हुए भी सुना जा सकता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Read More: ‘भाजपा प्रदेश में नेतृत्वहीन भी है और मुद्दाविहीन भी’…! CM भपेश बघेल का बड़ा बयान
बता दें कि हाल ही में ज्योति मौर्य ने एक इंटरव्यू के दौरान आशंका जताते हुए कहा था कि ”आलोक के पास मेरी कई सारी प्राइवेट जिंदगी की फोटोज हैं। जिसे वह वायरल कर देगा, जिससे मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। इसके अलावा विभाग की गोपनीय चीजें व नौकरी से जुड़े डॉक्युमेंट्स भी आलोक के पास हैं।” ऐसे मे मैं अगर आलोक के खिलाफ कोई एक्शन लेती हूं तो वह उन चीजों को वायरल कर देगा।
Read More: बतंगड़ः मौसम बिगड़ने से पहले ही कांग्रेस ने बांध ली अपनी कुर्सी की पेटी
ज्योति ने आलोक के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। एसडीएम ने कहा कि मेरे पति आलोक और उसके परिवार ने मुझसे 50 लाख रुपए, घर, कार की मांग की थी। जिसके कारण मैं अपने ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न की धाराएं लगा दीं।
Read More: सालार के बाद इस फिल्म से गदर मचाएंगे प्रशांत नील, कमल हासन बनेंगे विलेन…
आलोक का आरोप है कि चूंकि वह सफाईकर्मी हैं, इसलिए ज्योति ने उनसे अलग होने का फैसला किया। इस पर भी एसडीएम अधिकारी ने जवाब दिया। ज्योति ने कहा कि इस बारे में तो कुछ साल पहले ही मुझे पता चला है। शादी के समय उन्होंने खुद को पंचायत अधिकारी बताया था। आलोक व उनका परिवार पैसों की मांग करता है, इस वजह से हमें परेशानी है।
https://twitter.com/bhanu_napit/status/1679550776132407297?s=20