‘कांच नगरी’ और ‘ताला नगरी’ विकास एवं जनसशक्तीकरण के नए अध्याय की साक्षी बनेंगी : योगी

Ads

‘कांच नगरी' और 'ताला नगरी' विकास एवं जनसशक्तीकरण के नए अध्याय की साक्षी बनेंगी : योगी

  •  
  • Publish Date - June 22, 2026 / 08:30 AM IST,
    Updated On - June 22, 2026 / 08:30 AM IST

लखनऊ, 22 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को फिरोजाबाद और अलीगढ़ में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘कांच नगरी’ और ‘ताला नगरी’ विकास एवं जनसशक्तीकरण के नए अध्याय की साक्षी बनेंगी।

योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह “एक्स” पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कांच नगरी’ फिरोजाबाद और ‘ताला नगरी’ अलीगढ़ आज विकास एवं जनसशक्तीकरण के नए अध्याय की साक्षी बनेंगी।”

उन्होंने इसी पोस्ट में कहा “फिरोजाबाद में 658 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 81 तथा अलीगढ़ में 462 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण होने वाली 85 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास होगा।”

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा “साथ ही, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को गृह-चाबी तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र/चेक/उपकरण वितरित किए जाएंगे।”

उन्होंने कहा कि “विकास की परियोजनाएं और लाभार्थियों के चेहरे पर मुस्कान, यही है ‘नए उत्तर प्रदेश’ की पहचान।”

भाषा आनन्द रंजन

रंजन