Lamborghini Car Accident Case. Image Source- IBC24 Archive
कानपुरः Lamborghini Car Accident Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर के लैंबॉर्गिनी एक्सीडेंट केस में आरोपी शिवम मिश्रा को जमानत मिल गई है। ACMM कोर्ट ने उन्हें 20 हजार रुपये के अंडरटेकिंग और इतनी ही रकम के पर्सनल बॉन्ड पर रिहा कर दिया गया है। इससे पहले पुलिस ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने पुलिस की इस मांग को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने जमानत देते हुए आरोपी को पुलिस की जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया है।
आरोपी के वकील अनंत शर्मा ने बताया- पुलिस ने कोर्ट में 14 दिन की रिमांड मांगी थी। जज ने पूछा कि रिमांड क्यों चाहिए, जबकि सारी धाराएं जमानती हैं? इस पर इन्वेस्टिगेशन अफसर कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए। इसके चलते कोर्ट ने रिमांड की अर्जी खारिज कर दी। फिर 20 हजार रुपए का बेल बॉन्ड भरने के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। बता दें कि पुलिस ने शिवम मिश्रा को गुरुवार सुबह 8 बजे घर के सामने से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दावा किया था कि शिवम जांच में सहयोग नहीं कर रहा। गुरुवार को सूचना मिली कि आरोपी एंबुलेंस से भाग रहा है। खुद को छिपाए रखने के आधार पर उसे गिरफ्तार किया।
कानपुर पुलिस ने कोर्ट में खुलासा किया कि 8 फरवरी को हुए हादसे के बाद आरोपी शिवम मिश्रा मौके से फरार हो गया था। अगले दिन जांच को गुमराह करने के लिए एक डमी ड्राइवर का फर्जी हलफनामा कोर्ट में दाखिल किया गया। पुलिस जांच और साक्ष्यों से स्पष्ट हुआ कि गाड़ी शिवम ही चला रहा था। पुलिस के अनुसार, सात साल से कम सजा वाली धाराओं के बावजूद शिवम को इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि उसने नोटिस और 35-BS नियमों का पालन नहीं किया। वह जांच में शामिल होने के बजाय छिपता रहा। पुलिस ने अब आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की है।
गौरतलब है कि कानपुर का यह हाई-प्रोफाइल मामला बंशीधर टोबैको ग्रुप के मालिक केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा से जुड़ी लग्जरी कार दुर्घटना के कारण चर्चा में है।
Kanpur, UP: Lamborghini Car Accident Case | Court grants bail to accused Shivam Mishra, on a personal bond of Rs 20,000. pic.twitter.com/eEkGBbmzn4
— ANI (@ANI) February 12, 2026
Lamborghini Car Accident Case: कानपुर में तेज रफ्तार लैंबॉर्गिनी कार लोगों को टक्कर मारते हुए सड़क पर चलती रही, जिससे कई लोगों को चोटें आईं। यह मामला वीआईपी रोड के ग्वालटोली इलाके में 8 और 9 फरवरी की दरम्यानी रात को हुआ था। पुलिस के मुताबिक तेज रफ्तार लैंबॉर्गिनी की टक्कर से कम से कम छह लोग घायल हुए थे।