PANDIT NONVEG/ image source: Youth_Army_IN x handle
Kanpur Mahant NonVeg Eating: कानपुर: उत्तर प्रदेश के Kanpur से एक हैरान करने वाला Kanpur Mahant NonVeg Eating मामला सामने आया है, जहां एक मंदिर के महंत का नॉनवेज खाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद भारी हंगामा हो गया। मामला Bhuteshwar Temple Kanpur से जुड़ा है, जहां के महंत Prashant Giri उर्फ गोलू पंडित का कथित तौर पर नॉनवेज खाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया।
जैसे ही यह वीडियो लोगों तक पहुंचा, मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश फैल गया। बताया जा रहा है कि इस घटना से नाराज भीड़ ने महंत को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। इस मारपीट और हंगामे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह महंत को भीड़ के चंगुल से निकालकर सुरक्षित थाने ले गई।
नॉनवेज खाते हुए वायरल वीडियो के बाद भड़का गुस्सा… कानपुर में महंत की भीड़ ने कर दी पिटाई!” 🚨
Kanpur में भीड़ ने Bhuteshwar Temple के महंत प्रशांत गिरी उर्फ गोलू पंडित की पिटाई कर दी।
बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले उनका नॉनवेज खाते हुए वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद कुछ लोग… pic.twitter.com/IE7mw0vxYB— PRIYA RANA (@priyarana3101) March 10, 2026
जानकारी के अनुसार Kanpur Mahant NonVeg Eating घटना Rawatpur क्षेत्र के Keshavpuram में स्थित भूतेश्वर मंदिर की है। बताया जाता है कि महंत प्रशांत गिरी मंदिर परिसर में बने एक कमरे में ही रहते हैं और वहीं से मंदिर की देखरेख करते हैं। करीब दो दिन पहले उनका एक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह कथित तौर पर नॉनवेज खाते हुए दिखाई दे रहे थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ने लगी। देर रात जब महंत मंदिर परिसर में दिखाई दिए तो कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और गुस्से में आकर उनकी पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Kanpur Mahant NonVeg Eating घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। लोगों का आरोप है कि मंदिर के महंत होकर इस तरह की हरकत करना धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। वहीं कई महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर महंत को पीटा और कहा कि ऐसे व्यक्ति को मंदिर में रहने का अधिकार नहीं होना चाहिए। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने के बाद महंत को भीड़ से सुरक्षित निकाल लिया गया है। Kamlesh Roy, जो Rawatpur Police Station के थाना प्रभारी हैं, के मुताबिक महंत प्रशांत उर्फ गोलू ने थाने में शिकायत दी है। पुलिस वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है तथा मारपीट और हंगामा करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।