Kanwar Yatra Accident | Photo Credit: AI
मेरठ: Kanwar Yatra Accident 30 जुलाई से सावन के पवित्र महीने की शुरुआत हो चुकी है और कांवड़ियों को कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra 2026) भी शुरू हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में कावड़ यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। ताकि कांवड़ियों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना करना ना पड़े। लेकिन इसी बीच एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बुधवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक को टक्कर मार दी। (Kanwariya Accident) इस हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई।
Road Accident Uttar Pradesh मिली जानकारी के अनुसार, मामला दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव कलछीना का है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीन कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतनी भीषण थी कि मौके पर ही तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद तीनों के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। फिलहाल एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।