Free Bus Travel for Senior Citizens in Uttar Pradesh || Image- UP Roadways File
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने फैसला किया है कि अब वरिष्ठ महिलाएं उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। (Free Bus Travel for Senior Citizens) इस योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
सरकार ने प्रथम अनुपूरक बजट में इस योजना के संचालन के लिए 100 करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं। यह राशि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को दी जाएगी, ताकि वरिष्ठ महिलाओं की मुफ्त यात्रा के बदले रोडवेज को भुगतान किया जा सके और योजना का संचालन सुचारु रूप से जारी रहे।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि इस योजना से 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को धार्मिक, सामाजिक, पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी कार्यों के लिए यात्रा करने में आर्थिक राहत मिलेगी। (Free Bus Travel for Senior Citizens) उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के सम्मान, सुविधा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है और यह योजना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
सरकार का अनुमान है कि इस योजना का लाभ प्रदेश की लाखों वरिष्ठ महिलाओं को मिलेगा। इसे सामाजिक कल्याण और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल किया गया है, ताकि जरूरतमंद महिलाओं को यात्रा के खर्च से राहत मिल सके और वे बिना आर्थिक चिंता के अपने आवश्यक कार्यों के लिए सफर कर सकें।
#UttarPradesh | UP Government will provide free travel in State Roadways buses for women aged 60 years and above. pic.twitter.com/FK8qTbUE16
— Argus News (@ArgusNews_in) August 5, 2026
उप्र: मध्याह्न भोजन में थाली के बजाय बच्चों के हाथों में दी गई रोटी-सब्जी, प्रधानाध्यापिका निलंबित
होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के समझौते की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं ईरान और ओमान
भारी बारिश से श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन में सात लोगों की मौत, स्कूल बंद
लूला सरकार से तनातनी के बीच ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका में ब्राजील की राजदूत का वीजा रद्द किया
महाराष्ट्र: पारिवारिक विवाद के कारण एक महिला ने बच्चे के मुंह में चिपकने वाला पदार्थ डाला