Chhattisgarh Gang Rape Case: बस का इंतजार कर रही थी महिला फिर….इतने दरिंदों ने मिलकर किया गैंगरेप, छत्तीसगढ़ में रूह कंपा देने वाली वारदात

Ads

Chhattisgarh Gang Rape Case: बस का इंतजार कर रही थी महिला फिर....इतने दरिंदों ने मिलकर किया गैंगरेप, छत्तीसगढ़ में रूह कंपा देने वाली वारदात

  • Reported By: Nitesh Gupta

    ,
  •  
  • Publish Date - August 5, 2026 / 11:59 AM IST,
    Updated On - August 5, 2026 / 12:02 PM IST

Chhattisgarh Gang Rape Case: बस का इंतजार कर रही थी महिला फिर....इतने दरिंदों ने मिलकर किया गैंगरेप, छत्तीसगढ़ में रूह कंपा देने वाली वारदात /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • बस का इंतजार कर रही महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म
  • पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया
  • सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया

सूरजपुर। Chhattisgarh Gang Rape Case: सूरजपुर जिले के बिहारपुर इलाके में महिला के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने चार दरिंदों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, सड़क किनारे बस का इंतजार कर रही एक महिला के साथ चार युवकों ने दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया था। फ़िलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

अकेली महिला को देखकर टूट पड़े दरिंदे

Chhattisgarh Gang Rape Case पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बिहारपुर (Surajpur Gangrape Case) क्षेत्र का है, पीड़िता कोरिया जिले की रहने वाली है। जो चांदनी थाना क्षेत्र में स्थित अपने रिश्तेदार के घर आई हुई थी। अपने घर लौटने के लिए वह बस स्टैंड पहुंची, लेकिन उसकी बस निकल चुकी थी, जिसके बाद बस स्टैंड पर अकेली महिला को देखकर स्थानीय इलाके के चार युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद पीड़िता ने सीधे कोरिया जिले में थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जहां पुलिस ने तुरंत जीरो पर एफआईआर दर्ज कर केस डायरी बिहारपुर थाना भेज दिया। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए बिहारपुर पुलिस ने चारों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें रिमांड पर जेल भेज दिया है, पुलिस के अनुसार आरोपियों ने महिला को अकेला पाकर इस घिनौने अपराध को अंजाम दिया था।

चारों आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Gang Rape Case सूरजपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार देवांगन ने बताया कि महिला रिश्तेदार के घर आई थी। तभी बस का इंतजार कर रही महिला से चारों आरोपियों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा दिया है।

ये भी पढ़ें

यह घटना कहां की है?

यह मामला छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के चांदनी थाना क्षेत्र का है।

इस मामले में कितने आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है?

पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पीड़िता कहां की रहने वाली है?

पुलिस के अनुसार, पीड़िता कोरिया जिले की रहने वाली है और रिश्तेदार के घर आई हुई थी।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?

शिकायत मिलने के बाद जांच कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया।

क्या मामले की जांच जारी है?

हां, पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।