Gold Rate Today 05 Aug 2026: क्रूड ऑयल सस्ता होते ही और नीचे आया सोना, अब 1.31 लाख के करीब बिक रहा इस कैरेट का गोल्ड, आज का ताजा रेट देख हैरान हो गए खरीदार!

Ads

Gold Rate Today 05 Aug 2026: लगातार स्थिर रहने के बाद आज सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price Today) में गिरावट दर्ज की गई है। सोने की चमक फीकी पड़ने और चांदी सस्ती होने की वजह बाजार में बदलाव माना जा रहा है। जानिए कीमतों में गिरावट का कारण और प्रमुख शहरों में आज का ताजा भाव क्या है?

  •  
  • Publish Date - August 5, 2026 / 10:05 AM IST,
    Updated On - August 5, 2026 / 10:07 AM IST

(Gold Rate Today 05 Aug 2026/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • दो दिनों की स्थिरता के बाद सोना फिर हुआ सस्ता।
  • 24 कैरेट गोल्ड में ₹230 तक की गिरावट दर्ज।
  • सात दिन बाद चांदी की कीमतों में आई नरमी।

बिजनेस: Gold Rate Today 05 Aug 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में बदलते हालात और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बढ़ी सतर्कता का असर सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate Today) पर दिखाई दे रहा है। लगातार दो दिनों तक स्थिर रहने के बाद सोने के भाव में फिर गिरावट आई है। वहीं, सात दिनों की स्थिरता के बाद चांदी भी सस्ती हुई है। निवेशकों की नजर अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों और ब्याज दरों से जुड़े संकेतों पर बनी हुई है।

सोना हुआ सस्ता, दो दिनों में आई इतनी गिरावट

अगर सोने के रेट की बात करें तो पिछले दो दिनों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना करीब 230 रुपये और 22 कैरेट सोना करीब 210 रुपये सस्ता हुआ है। आज दिल्ली में भी सोने की कीमतों में 10 रुपये की कमी दर्ज की गई। मौजूदा समय में राजधानी में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,140 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 1,32,140 रुपये है। देश के प्रमुख शहरों में भी सोने के भाव लगभग इसी दायरे में बने हुए हैं। जबकि मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरू और चेन्नई में 22 कैरेट वाले सोने की कीमत (Gold Price Today) 1,31,990 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और 24 कैरेट वाला सोना 1,43,990 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

प्रमुख शहरों में आज 10 ग्राम सोने का भाव (गुडरिटर्न के अनुसार)

शहर 24 कैरेट गोल्ड भाव 22 कैरेट गोल्ड भाव 18 कैरेट गोल्ड भाव
Delhi Gold Rate Today ₹ 1,44,140 ₹ 1,32,140 ₹ 1,08,140
Mumbai Gold Rate Today ₹ 1,43,990 ₹ 1,31,990 ₹ 1,07,990
Kolkata Gold Rate Today ₹ 1,43,990 ₹ 1,31,990 ₹ 1,07,990
Chennai Gold Rate Today ₹ 1,43,990 ₹ 1,31,990 ₹ 1,10,140
Bengaluru Gold Rate Today ₹ 1,43,990 ₹ 1,31,990 ₹ 1,07,990
Hyderabad Gold Rate Today ₹ 1,44,210 ₹ 1,32,190 ₹ 1,08,150
Lucknow Gold Rate Today ₹ 1,44,140 ₹ 1,32,140 ₹ 1,08,140
Bhopal Rate Today ₹ 1,44,040 ₹ 1,32,040 ₹ 1,08,040
Jaipur Gold Rate Today ₹ 1,44,140 ₹ 1,32,140 ₹ 1,08,140
Ahmedabad Gold Rate Today ₹ 1,44,040 ₹ 1,32,040 ₹ 1,08,040

सात दिन बाद चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी आज गिरावट देखने को मिली। लगातार सात दिनों तक स्थिर रहने के बाद एक किलो चांदी 100 रुपये सस्ती हुई है। दिल्ली में आज चांदी का भाव (Silver Price Today) 2,34,900 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े महानगरों में भी चांदी इसी कीमत के आसपास बिक रही है। इससे पहले 28 जुलाई को चांदी के भाव में एक किलो पर 5,000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी।

क्या है कीमतों में गिरावट की बड़ी वजह?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को लेकर सतर्क रुख और महंगाई की चिंता के कारण सोने-चांदी पर दबाव (Gold Silver Price Today) बना हुआ है। निवेशकों की नजर अब अमेरिका के रोजगार आंकड़ों, डॉलर की चाल और कच्चे तेल की कीमतों पर है। आने वाले दिनों में फेड के फैसले और वैश्विक आर्थिक संकेत ही सोने-चांदी की कीमतों की दिशा तय करेंगे। अगर ब्याज दरों में बदलाव के संकेत मिलते हैं तो कीमती धातुओं में आगे भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

दिल्ली में पिछले 10 दिनों में सोने के दाम (1 ग्राम) का बदलाव

दिनांक 24 कैरेट सोना (₹/ग्राम) बदलाव 22 कैरेट सोना (₹/ग्राम) बदलाव
अगस्त 05, 2026 ₹ 14,414 ₹ -1 ₹ 13,214 ₹ -1
अगस्त 04, 2026 ₹ 14,415 ₹ -22 ₹ 13,215 ₹ -20
अगस्त 03, 2026 ₹ 14,437 ₹ 0 ₹ 13,235 ₹ 0
अगस्त 02, 2026 ₹ 14,437 ₹ 0 ₹ 13,235 ₹ 0
अगस्त 01, 2026 ₹ 14,437 ₹ -38 ₹ 13,235 ₹ -35
जुलाई 31, 2026 ₹ 14,475 ₹ 27 ₹ 13,270 ₹ 25
जुलाई 30, 2026 ₹ 14,448 ₹ 82 ₹ 13,245 ₹ 75
जुलाई 29, 2026 ₹ 14,366 ₹ -66 ₹ 13,170 ₹ -60
जुलाई 28, 2026 ₹ 14,432 ₹ -172 ₹ 13,230 ₹ -155
जुलाई 27, 2026 ₹ 14,604 ₹ 96 ₹ 13,385 ₹ 85

इन्हें भी पढ़ें:

आज सोने की कीमतों में गिरावट क्यों आई है?

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर सतर्कता और बाजार में अनिश्चितता के कारण सोने की कीमतों पर दबाव देखने को मिला है।

पिछले दो दिनों में सोना कितना सस्ता हुआ है?

पिछले दो दिनों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना करीब 230 रुपये और 22 कैरेट सोना करीब 210 रुपये सस्ता हुआ है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का भाव क्या है?

दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,44,140 और 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,32,140 है।

क्या आज चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है?

हां, सात दिनों की स्थिरता के बाद चांदी के भाव में गिरावट आई है। एक किलो चांदी ₹100 सस्ती हुई है।