Keshav Prasad Maurya Targets Rahul Gandhi: राहुल गांधी का प्रयागराज दौरा साबित हुआ ‘फ्लॉप शो’, प्रदेश के डिप्टी सीएम ने कांग्रेस सांसद पर साधा निशाना,
Keshav Prasad Maurya Target Rahul Gandhi: डिप्टी सीएम मौर्य ने प्रयागराज में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को ‘फ्लॉप शो’ बताया।
Keshav Prasad Maurya Target Rahul Gandhi/Image Credit: X Handle
- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर साधा निशाना।
- राहुल गांधी के कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ को ‘फ्लॉप शो’ करार दिया।
- डिप्टी सीएम कहा- प्रदेश के युवा पीएम और भाजपा के साथ।
Keshav Prasad Maurya Target Rahul Gandhi: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को प्रयागराज में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ को ‘फ्लॉप शो’ करार दिया। डिप्टी सीएम मौर्य ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किये गये संदेश में गांधी के कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी का भी सहयोग होने का दावा करते हुए कहा, ‘‘सपा बहादुर अखिलेश यादव जी के खुल्लम-खुल्ला समर्थन तथा सपा और कांग्रेस गठबंधन की पूरी ताकत के बावजूद कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी जी का प्रयागराज दौरा फ्लॉप शो साबित हुआ।’’ उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘‘कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को ‘छात्रों का कार्यक्रम’ बताकर राजनीतिक असफलता पर पर्दा नहीं डाला जा सकता।’’
कांग्रेस का दोहरा चरित्र देख रही जनता: केशव प्रसाद मौर्य
उप मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘देश की तरुणाई कांग्रेस का दोहरा चरित्र देख रही है। जिन राज्यों में कांग्रेस सत्ता में भागीदार है, वहां के सवालों पर चुप्पी और भाजपा शासित राज्यों में उन्हीं मुद्दों पर हल्ला-गुल्ला। (Keshav Prasad Maurya Target Rahul Gandhi) अखिलेश यादव का सहारा भी प्रयागराज में राहुल गांधी के लिए तिनका साबित हुआ।’’ उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस चाहे जितना गठबंधन और राजनीतिक जोड़-तोड़ कर लें, उत्तर प्रदेश की जनता विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति के साथ है।
प्रदेश के युवा पीएम और भाजपा के साथ
Keshav Prasad Maurya Target Rahul Gandhi: उप मुख्यमंत्री ने पोस्ट में यह भी दावा किया कि, प्रयागराज सहित पूरे उत्तर प्रदेश का युवा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ था, है और रहेगा। उन्होंने दावा किया कि यही जनसमर्थन 2027 में सपा-कांग्रेस गठबंधन को परास्त करेगा और उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार बनाएगा।
राहुल गांधी ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को किया सम्बोधित
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, राहुल गांधी ने आज प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को सम्बोधित किया और सत्तारूढ़ भाजपा पर देश के छात्रों के साथ अन्याय करने के आरोप लगाये और युवाओं का आह्वान किया कि वे नफरत नहीं बल्कि मोहब्बत से देश के तंत्र को बदलें।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Lionel Messi Father Passed Away: फीफा में हार के बाद लियोनेल मेस्सी पर टूटा दुखों का पहाड़, परिवार के इस सदस्य का हुआ निधन, फुटबॉल जगत में दौड़ी शोक की लहर
- Sagar Hospital Me Sharab : अस्पताल में महिला प्रसूति वार्ड के सामने युवक कर रहा था ऐसी हरकत! कैमरे में कैद हुई करतूत, VIDEO वायरल
- SRN Hospital Name Controversy: ‘आजादी के नायक हुए दरकिनार, आगे किया परिवार’, SRN हॉस्पिटल का नाम बदलने की मांग, प्रयागराज में लगे पोस्टर

Facebook


