उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में रविवार को ‘किसान महापंचायत’ का आयोजन होगा

Ads

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में रविवार को ‘किसान महापंचायत’ का आयोजन होगा

  •  
  • Publish Date - September 3, 2021 / 10:26 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), तीन सितंबर (भाषा) केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों सहित किसानों से संबंधित मुद्दों को लेकर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में रविवार को ‘किसान महापंचायत’ आयोजित की जाएगी।

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने शुक्रवार को बताया कि ‘किसान मोर्चा’ के बैनर तले ‘महापंचायत’ को सरकारी कॉलेज परिसर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र और दक्षिणी राज्य सहित देशभर के किसान हिस्सा लेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी कर दी है।

भाषा सुरभि निहारिका

निहारिका