Lalitpur Love Couple Viral Video || Image- Narendra Pratap Twitter
ललितपुर: उत्तर प्रदेश में प्रेमी जोड़ो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा कपल कुछ दिनों पहल घर से लापता हो गए थे। परिजनों ने पुलिस ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। (Lalitpur Love Couple Viral Video) साथ अपने स्तर पर भी सभी लड़की की खोजबीन में जुटे हुए थे। हालांकि वीडियो में देखा ज सकता है कि, यह प्रेमी जोड़ा पूरी तरह सुरक्षित है। लेकिन लड़की के दावे ने समाज और पुलिस के सामने नया सवाल खड़ा कर दिया है।
वीडियो में युवती एक युवक के साथ दिख रही है और उसने अपनी मर्जी से शादी करने का दावा किया है। साथ ही, उसने अपने परिजनों और पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या की धमकी दी है। 18 फरवरी को वायरल हुए वीडियो में युवती ने बताया कि वह 20 वर्ष की है और उसने राहुल नामक युवक से अपनी मर्जी से शादी की है। उसने आरोप लगाया कि ललितपुर पुलिस उसके परिजनों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है।
युवती ने यह भी कहा कि उसकी गर्भवती सास को भी परेशान किया जा रहा है और पुलिस राहुल के दोस्तों को भी तंग कर रही है। उसने चेतावनी दी कि यदि उसे और उसके पति को परेशान किया गया, तो वह आत्महत्या कर लेगी। (Lalitpur Love Couple Viral Video) युवती ने अपनी मौत के लिए पुलिस और अपने परिजनों को जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
“मैं हिमांशी हूं,ये राहुल यादव मेरे पति है. मैं 20 साल की हूं. मैने अपनी मर्जी से शादी की है. मेरी सास प्रेगनेंट है. मेरे ससुरालवालों को पुलिस झूठे केस की धमकी दे रही है. मैं आत्महत्या कर लूंगी जिसके जिम्मेदार मेरे मायके वाले, पुलिस प्रशासन और मेरे रिश्तेदार होगें”
UP #ललितपुर pic.twitter.com/hD6jK7lGJc
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) February 19, 2026