पीलीभीत (उप्र) 28 नबम्बर (भाषा) उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में सोमवार तेंदुए ने बुजुर्ग ग्रामीण पर हमला कर दिया। घायल को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
प्रभागीय वनाधिकारी पीलीभीत टाइगर रिजर्व नवीन खंडेलवाल ने बताया कि ग्राम चंदिया हजारा से राहुल नगर जाने वाले कच्चे रास्ते पर शीषम बुझिया में एक तेदुंए ने शम्भू (60) पर आज सुबह करीब 10 बजे हमला कर घायल कर दिया।
घटना की सूचना पर प्रभागीय वनाधिकारी, पीलीभीत टाइगर रिजर्व के साथ उप प्रभागीय वनाधिकारी माला, हरीपुर रेंज का स्टाफ मौके पर पहुंचे।
घायल शम्भू को तत्काल इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हे प्राथमिक इलाज करवाकर जिला अस्पताल भेजा गया है।
वन विभाग अधिकारियों के अनुसार घायल की स्थिति सामान्य है।
भाषा सं जफर रंजन
रंजन