Bulandshahr Murder News /image: IBC24 File
Bulandshahr Murder News: बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के एक गांव में सोमवार रात एक विवाहिता से उसके घर पर मिलने गए 28 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, इस घटना के संबंध में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना बुलंदशहर जिले के जिनामई गांव में सोमवार रात हुई।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अंतरिक्ष जैन ने बताया कि मंगलवार सुबह पुलिस को घटना की सूचना मिली। (Bulandshahr Murder News) जैन ने बताया कि अनूपशहर के क्षेत्राधिकारी पुलिस टीम के साथ छतारी थाने से मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान जिनामई गांव निवासी पुष्पेंद्र के रूप में हुई है।
Bulandshahr Murder News: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुष्पेंद्र रात में एक विवाहिता के घर गया था, जहां महिला के पति और उसके चाचा ने कथित तौर पर उस पर लाठियों से हमला किया। हमले में उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। जैन ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-