Bulandshahr Police Encounter: 11 साल की मासूम से दरिंदगी और हत्या, इनामी आरोपी एनकाउंटर में ढेर, कई पुलिसकर्मी भी घायल

Ads

Bulandshahr Police Encounter: 11 साल की मासूम से दरिंदगी और हत्या, इनामी आरोपी एनकाउंटर में ढेर, कई पुलिसकर्मी भी घायल

  •  
  • Publish Date - August 9, 2026 / 10:56 AM IST,
    Updated On - August 9, 2026 / 10:59 AM IST

Bulandshahr Police Encounter: 11 साल की मासूम से दरिंदगी और हत्या, इनामी आरोपी एनकाउंटर में ढेर, कई पुलिसकर्मी भी घायल /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • 11 साल की बच्ची के दुष्कर्म-हत्या मामले का आरोपी एनकाउंटर में ढेर
  • आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था
  • मुठभेड़ में SWAT टीम के दरोगा समेत 2 पुलिसकर्मी घायल

बुलंदशहर। Bulandshahr Police Encounter: ​उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस ने बाद कार्रवाई की है। 1 अगस्त को ककोड़ थाना क्षेत्र से एक 11 साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने और फिर निर्दयता से उसकी हत्या करने वाला 50,000 रुपये का इनामी बदमाश मोनू पुलिस मुठभेड़ (UP Police Encounter) में मारा गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान मुठभेड़ में स्वाट टीम के दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए है।

आरोपी ने पुलिस टीम चलाईं गोलियां (Bulandshahr Police Encounter)

Bulandshahr Rape Murder Case जानकारी के अनुसार, ​गुलावठी क्षेत्र में पुलिस और स्वाट टीम की घेराबंदी के दौरान आरोपी ने गोलियां चलाईं, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हुआ और अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मौके से पिस्टल, दो मैगजीन, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की है। इस मामले का एक बदमाश अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

 

 

ये भी पढ़ें

बुलंदशहर एनकाउंटर में कौन मारा गया?

पुलिस के मुताबिक, 11 साल की बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी मोनू मुठभेड़ में मारा गया।

आरोपी पर कितना इनाम था?

पुलिस के मुताबिक आरोपी पर ₹50,000 का इनाम घोषित था।

एनकाउंटर कहां हुआ?

मुठभेड़ गुलावठी क्षेत्र में पुलिस और SWAT टीम की कार्रवाई के दौरान हुई।

क्या पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं?

हाँ, मुठभेड़ में SWAT टीम के दरोगा समेत दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी है।

क्या मामले में कोई और आरोपी फरार है?

पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।